Hanuman Chalisa

चारधाम यात्रियों के रजिस्ट्रेशन को आसान करने की तैयारी में उत्तराखंड सरकार

Webdunia
मंगलवार, 28 सितम्बर 2021 (23:08 IST)
देहरादून। उत्तराखंड सरकार चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने पर विचार कर रही है ताकि यात्री ई-पास के लिए स्मार्ट सिटी और देवस्थानम बोर्ड के पोर्टल पर दोहरा पंजीकरण कराने की औपचारिकता से बच सकें।

ALSO READ: लातेहार में मुठभेड़ के दौरान मारा गया नक्सली, कार्रवाई में शहीद हुए डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार
 
अवर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने यात्रा से संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि इस संबंध में उत्तराखंड उच्च न्यायालय में अंतरिम याचिका दायर की गई है और मंदिरों में प्रतिदिन दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया गया है।

ALSO READ: हाईकमान ने नहीं स्वीकारा नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा, प्रदेश कांग्रेस को दिए ये निर्देश
 
यात्रा प्रक्रिया सरल बनाने का अनुरोध करते हुए उन्होंने कहा कि चूंकि दोनों पोर्टल पर सभी शर्तें समान हैं, ऐसे में देवस्थानम बोर्ड से ई-पास प्राप्त करने वालों को स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण से छूट देने पर विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि देवस्थानम बोर्ड पोर्टल पर पंजीकरण और ई-पास चेक इन प्रक्रिया को जितना संभव हो उतना सरल बनाया जाना चाहिए।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख