Hanuman Chalisa

अदालत ने तय किए अभिनेता दिलीप के खिलाफ आरोप तय, अभिनेत्री पर हमले का है आरोप

Webdunia
सोमवार, 31 अक्टूबर 2022 (22:40 IST)
कोच्चि (केरल)। केरल की एक अदालत ने 2017 में अभिनेत्री पर हमला करने के मामले में आरोपी अभिनेता दिलीप के खिलाफ सोमवार को सबूत नष्ट करने के आरोप तय किए। दिलीप के वकील फिलिप टी. वर्गीज ने कहा कि अदालत ने अभिनेता और उसके दोस्त को आरोप पढ़कर सुनाया। हालांकि दोनों ने आरोपों से इंकार किया।
 
उसके बाद अभियोजन पक्ष द्वारा गवाहों के निर्धारण के लिए मामले को 3 नवंबर को सूचीबद्ध किया गया। दिलीप के वकील फिलिप टी. वर्गीज ने कहा कि अदालत ने अभिनेता और उनके व्यवसायी मित्र सरथ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 201 (अपराध के सबूतों को गायब करना) और 204 (सबूत के रूप में पेश करने से रोकने के लिए इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड या दस्तावेज को नष्ट करना) के तहत आरोप तय किए।
 
वर्गीज ने कहा कि अदालत ने अभिनेता और उसके दोस्त को आरोप पढ़कर सुनाया। हालांकि दोनों ने आरोपों से इंकार किया। उसके बाद अभियोजन पक्ष द्वारा गवाहों के निर्धारण के लिए मामले को तीन नवंबर को सूचीबद्ध किया गया।
 
वकील ने कहा कि 10 नवंबर से इन 2 अतिरिक्त आरोपों के संबंध में गवाहों से पूछताछ शुरू होगी। 28 अक्टूबर को अदालत ने अभिनेता और उनके दोस्त की याचिकाओं को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उनके खिलाफ आरोप नहीं बनते हैं। निर्देशक बालचंद्र कुमार द्वारा किए गए कुछ खुलासे के आधार पर 2017 के इस मामले में जांच के बाद इस साल जुलाई में पुलिस ने एक अतिरिक्त आरोप पत्र दायर किया था जिसमें अभिनेता पर ये आरोप लगाए गए थे।
 
कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का शिकार बनी तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री का अपहरण कर लिया गया था और अभिनेत्री की कार में 2 घंटे तक उससे छेड़छाड़ की गई थी। आरोपी 17 फरवरी, 2017 की रात को जबरन वाहन में घुसे थे और बाद में एक व्यस्त इलाके में फरार हो गए थे। अभियोजन पक्ष के अनुसार अभिनेत्री को ब्लैकमेल करने के लिए पूरे कृत्य को आरोपियों ने फिल्माया था। मामले में 10 लोग आरोपी हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Hero ने लॉन्च कीं Flex Fuel Splendor और HF Deluxe, E85 इथेनॉल पर चलेंगी ये बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स, कबसे होगी बिक्री

2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं 8 जिंदगियां, इंसानियत की मिसाल की देशभर में चर्चा

BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, कई बड़े चेहरों को मिला मौका, सतीश पूनिया राजस्थान से उम्मीदवार

बिखरे सभी बारी-बारी : शिवसेना की तरह कैसे टूटी ममता की TMC, जानिए अंदर की कहानी

'6 जून को क्या होने वाला है?' CJP के अभिजीत दीपके ने बढ़ाया सस्पेंस, दिल्ली प्लान पर अब भी कई सवाल

Top News 5 June: पीएम मोदी के मुरीद हुए ट्रंप और पुतिन, विश्व पर्यावरण दिवस आज

"पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त" ओवल ऑफिस से ट्रंप का बड़ा बयान, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर किया ये दावा*

रूस से साझेदारी तोड़ने के लिए भारत पर प्रेशर बना रहा US, पुतिन का बड़ा बयान- जारी रहेगी दोस्ती

Rajya Sabha : कांग्रेस ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, खरगे और पवन खेड़ा को कर्नाटक से, मध्यप्रदेश से मीनाक्षी नटराजन को उतारा

फरीदाबाद में बड़ा हादसा, जेवर फ्लाईओवर निर्माण के दौरान गिरी क्रेन, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

अगला लेख