झारखंड में गरीबों को सस्ता पेट्रोल, 20 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा फायदा

Webdunia
गुरुवार, 27 जनवरी 2022 (10:24 IST)
रांची। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा के अनुरूप में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी से राज्य में गरीबों को सस्ता पेट्रोल उपलब्ध करवाने वाली योजना की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि यह सस्ता पेट्रोल राशन कार्ड रखने वाले लोगों को मिलेगा। 
 
झारंखड सरकार ने पेट्रोल सब्सिडी योजना की शुरुआत की है। जिन गरीब लोगों के पास राशन कार्ड होगा, उन्हें राज्य सरकार की इस योजना का फायदा मिलेगा। पहले चरण में इसका फायदा करीब 20 लाख लोगों को मिलेगा।
 
इस योजना का फायदा उन लोगों को मिलेगा, जिनके पास लाल, पीला और हरा राशन कार्ड है। इस योजना के लाभ के 250 रुपए हर महीने एकमुश्त सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
 
बैंक खाते में मिलेगी राशि : झारखंड के गरीब राशन कार्डधारी जिनके पास बाइक या स्कूटी है, लेकिन पेट्रोल नहीं भरा पा रहे हैं, उन्हें 25 रुपए प्रति लीटर की छूट मिलेगी। एक गरीब परिवार को हर महीने 10 लीटर पेट्रोल लेने में छूट मिलेगी। इस तरह से 250 रुपए प्रति माह प्रति गरीब परिवार के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर की जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: हिमाचल में बारिश का कहर, केदारनाथ में भूस्खलन, इन राज्यों में IMD का अलर्ट

चीनी दवाओं की खातिर हर साल मार दिए जाते हैं 60 लाख गधे

सोनप्रयाग में भूस्खलन, केदारनाथ से लौट रहे 40 श्रद्धालुओं को SDRF ने बचाया

पीएम मोदी को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 4 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

LIVE: पीएम मोदी को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

अगला लेख