Kuno National Park : कूनो पार्क में एक और चीते की मौत, 4 महीने में 8वीं घटना

Webdunia
शुक्रवार, 14 जुलाई 2023 (17:40 IST)
Cheetah Died in Kuno National Park : मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में आज एक और सूरज नामक नर चीते की मौत हो गई। यह चीता आज सुबह इनक्लोजर के बाहर मृत मिला। अधिकारियों ने कहा कि वे सूरज की मौत के सही कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले गत मंगलवार को एक और नर चीता तेजस उद्यान में मृत पाया गया था।
 
खबरों के अनुसार, मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बीते 11 जुलाई को ही एक नर चीते तेजस की मौत के बाद आज एक और नर चीते सूरज ने दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच में मृत्यु का कारण चीता सूरज के गर्दन एवं पीठ पर घाव होना पाया गया।
 
खबरों के मुताबिक, तेजस और सूरज की पिछले दिनों लड़ाई हुई थी। इस लड़ाई में गर्दन पर गहरा घाव लगने की वजह से तेजस की मौत हो गई। इस लड़ाई में सूरज भी गंभीर रूप से घायल था, बाद में उसने भी दम तोड़ दिया। 
 
गौरतलब है कि कूनो नेशनल पार्क में अभी तक 3 शावकों सहित 8 चीतों की मौत हो चुकी है। इससे कूनो नेशनल पार्क की व्यवस्थाओं और जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। तेजी के साथ बढ़ रहे चीतों की मौत के मामलों से वन अमले में हड़कंप मचा हुआ है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

मालेगांव विस्फोट मामले का गवाह 17 साल से लापता, अदालत ने घोषित की 'सिविल मृत्यु'

पूर्व प्रधानमंत्री का पोता बलात्कार मामले में दोषी, कोर्ट में रो पड़ा प्रज्वल, अब सजा का इंतजार

'रमी' खेलने वाले मंत्री कोकाटे को मिला नया विभाग, किसने कहा- महाराष्‍ट्र सरकार है बेशर्म और रीढ़विहीन

UP : मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

अगला लेख