ट्रेन के डिब्बे में फैला केमिकल, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
डिब्बे में रखे गए अग्निरोधक यंत्र पर बैठा यात्री
Publish Date: Sun, 21 Jul 2024 (15:43 IST)
Updated Date: Sun, 21 Jul 2024 (15:50 IST)
समस्तीपुर रेल मंडल द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सुबह नौ बजकर 21 मिनट पर समस्तीपुर स्टेशन पर पहुंची। लगभग नौ बजकर 45 मिनट पर जब ट्रेन प्रस्थान करने वाली थी तभी एक डिब्बे से धुआं उठने की शिकायत मिली।
प्लेटफॉर्म और ट्रेन में कार्यरत रेलकर्मियों द्वारा मौके पर पहुंच कर जांच की गई तो पाया गया कि कोई यात्री उक्त डिब्बे में रखे गए अग्निरोधक यंत्र पर बैठ गया था, जिससे यंत्र दब गया और आग बुझाने वाला केमिकल फैल जाने से धुआं उठने लगा। इससे यात्री घबरा गए और उन्होंने शिकायत की।
बाद में रेलकर्मियों द्वारा पूरी ट्रेन की जांच की गई, किसी भी प्रकार की अन्य कमी नहीं पाए जाने पर लगभग 10 बजकर 28 मिनट पर ट्रेन को अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
Edited by : Nrapendra Gupta