Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अगर शाहरुख BJP में शामिल हो जाएं तो ड्रग्स को चीनी मान लिया जाएगा...

हमें फॉलो करें अगर शाहरुख BJP में शामिल हो जाएं तो ड्रग्स को चीनी मान लिया जाएगा...
, सोमवार, 25 अक्टूबर 2021 (07:23 IST)
बीड। महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने ड्रग्स मामले में भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि प्रसिद्ध अभिनेता शाहरुख खान भगवा पार्टी में शामिल हो जाएं तो 'मादक पदार्थ शक्कर' बन जाएंगे। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी शामिल हैं।
 
भुजबल ने आरोप लगाया कि गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह में मादक पदार्थ की एक बड़ी खेप जब्त की गई थी, लेकिन इस मामले की जांच करने के बजाय, एक केंद्रीय एजेंसी स्वापक नियंत्रण ब्यूरो शाहरुख खान के पीछे पड़ी है।
webdunia
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता ने चुटकी लेते हुए कहा कि 'अगर शाहरुख खान भाजपा में शामिल हो जाएं तो मादक पदार्थ शक्कर बन जाएंगे।' 
 
यहां समता परिषद-राकांपा के एक कार्यक्रम में भुजबल ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने ओबीसी कोटे पर एक अध्यादेश पारित कराया था, लेकिन भाजपा के एक पदाधिकारी ने इसे अदालत में चुनौती दे दी। उन्होंने पूछा कि क्या भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने के खिलाफ है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live : PM मोदी का आज UP दौरा, कश्मीर में रैली को संबोधित करेंगे गृह मंत्री शाह, बड़ी खबरें जिन पर रहेगी नजर