Hanuman Chalisa

बस्तर के ग्रामीण बने दशरथ मांझी, काटा पहाड़

Webdunia
बुधवार, 1 फ़रवरी 2017 (15:43 IST)
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक सुदूर गांव में स्वयं को विकास की राह से जोड़ने के लिए एक गांव के सैकड़ों ग्रामीण खुद ही पहाड़ काटकर सड़क बनाने में जुट गए हैं।
जिले के तोकापाल के पहाड़ी गांव बारूपाटा गांव के लोगों को स्कूल, अस्पताल, बाजार जैसी सभी जरूरतों के लिए लोहांडीगुड़ा जाना पड़ता है। लोहांडीगुड़ा का सबसे पास पड़ने वाला गांव छिंदबाहर भी इस स्थान से 12 किलोमीटर दूर है। ग्रामीणों की मांग थी कि बारूपाटा की पहाड़ी पर अगर 3 किमी लंबी सड़क बन जाए तो छिंदबाहर सीधे जुड़ जाएगा यानी दोनों इलाकों के बीच 9 किमी की दूरी कम हो जाएगी। 
 
सूत्रों के मुताबिक गांव वालों ने इस बारे में प्रशासन को कई बार अर्जी दी, मगर सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने खुद ही इसमें जुटने का फैसला किया। चित्रकोट विधायक दीपक बैज ने बताया कि पहाड़ तोड़कर सड़क बनाना आसान काम नहीं है, लेकिन जब प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया तो ग्रामीणों ने स्वयं जज्बा दिखाया।
 
पहाड़ी पर सड़क बनाने के लिए पहले दिन मंगलवार को सैकड़ों लोग जुटे। काम शुरू करने के पहले ग्रामीणों ने भूमिपूजन भी किया। पंचायत सदस्यों ने भी ग्रामीणों की मदद करने की ठानी। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख