पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवान शहीद, एक महिला की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 28 जून 2019 (14:46 IST)
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान शहीद हो गए और एक महिला की मौत हो गई। मुठभेड़ में एक जवान और एक लड़की घायल भी हुई है।
 
 
बीजापुर जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया​ कि जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के केशकुतुल गांव के करीब जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 199वीं बटालियन के सहायक उप निरीक्षक मधु पाटिल और हवलदार ताजू ओटी शहीद हो गए है। वहीं एक अन्य जवान घायल हुआ है।
 
 
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में वाहन में सवार एक महिला की मौत हो गई तथा एक लड़की घायल हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ के एक दल को गश्त पर रवाना किया गया था। दल जब केशकुतुल गांव के करीब जंगल में था तभी नक्सलियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो पुलिस कर्मी शहीद हो गए और एक अन्य जवान घायल हुआ है। वहीं इस दौरान एक महिला की मौत हो गई तथा एक लड़की घायल हो गई।
 
 
पटेल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल स्थल के लिए अतिरिक्त बल रवाना किया गया। घायलों को भैरमगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने सीआरपीएफ जवानों से एक एके-47 रायफल, चार मैग्जिन, एक बुलेट प्रुफ जैकेट और एक वायरलेस सेट भी लूट लिया। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख