रेप के आरोप में IAS अफसर सस्पेंड, कलेक्टर रहते हुए महिला से दुष्कर्म का आरोप

विशेष प्रतिनिधि
गुरुवार, 4 जून 2020 (14:36 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिला के साथ रेप के आरोपों में घिरे  IAS अफसर को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए है। इससे पहले जांजगीर चांपा के पूर्व कलेक्टर पर महिला ने रेप का संगीन आरोप लगाया था। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने पूर्व कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक के खिलाफ रेप सहित कई संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है। 
 
पीड़ित महिला का आरोप हैं कि 15 मई को जांजगीर चांपा के कलेक्टर पद पर रहते हुए जेके पाठक  ने उसके साथ ऑफिस के चैंबर में रेप किया। महिला का आरोप है कि पाठक  ने अपने रूतबे का इस्तेमाल करते हुए उसके पति को नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर रेप किया।
 
पुलिस को दी गई शिकायत में महिला का आरोप है कि वह एक एनजीओ चलाती है और लॉकडाउन से पहले कलेक्टर जेके पाठक से मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान कलेक्टर ने उसका नंबर ले लिया और बाद में अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने का साथ कॉल करने लगे। इस दौरान कलेक्टर ने महिला को उसके एनजीओ के लिए बड़ा काम दिलवाने का वादा भी किया। इसके बाद 15 मई को जब वह कलेक्टर जेके पाठक से मिलने उनके दफ्तर पहुंची तो पति को नौकरी से निकालने की धमकी देते हुए ऑफिस के चैंबर में रेप किया।  
 
पीड़ित महिला की शिकायक पर पुलिस ने IAS अफसर पाठक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जांजगीर एसपी पारुल माथुर के मुताबिक पुलिस ने आईएएस के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। 

सरकार ने किसा सस्पेंड – वहीं रेप के आरोपों से घिरे IAS अफसर को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरे मामले की उच्चस्तीय जांच के आदेश दिए है। 27 मई को हुई प्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी में जीके पाठक को जांजगीर चांपा के कलेक्टर पद से हटाकर रायपुर में भू-अभिलेख संचालक पद पर ट्रांसफर कर दिया गया था।    
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑपरेशन सिंदूर और 'उधार का चाकू', क्या है चालबाज चीन का इससे संबंध

सेनेटरी पैड के पैकेट पर राहुल गांधी ने लगवा दी अपनी तस्वीर, बीजेपी ने कर दिया कबाड़ा

पलक्कड़ में Nipah Virus की पुष्टि, लॉकडाउन जैसे हालात, केरल में अलर्ट जारी

कौन है गैंगस्टर अमित दबंग, जिसे शादी के लिए मिली 5 घंटे की पैरोल

प्रधानमंत्री मोदी को त्रिनिदाद एवं टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

सभी देखें

नवीनतम

उद्धव ठाकरे गरजे, हिंदू और हिंदुस्तान मान्य लेकिन हिंदी नहीं

मराठी के लिए 20 साल बाद उद्धव के साथ, संयुक्त रैली में क्या बोले राज ठाकरे?

LIVE: मुंबई में 20 साल बाद एक मंच पर उद्धव और राज ठाकरे

टैरिफ पर क्या ट्रंप के सामने झुक जाएंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी ने दिया बड़ा बयान

उफान पर नदियां, सड़कें लबालब, जानिए कहां कैसा है मौसम?

अगला लेख