मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ली महत्वपूर्ण बैठक

Webdunia
शनिवार, 26 अक्टूबर 2024 (15:57 IST)
Chief Minister Pushkar Singh Dhami: दिवाली और उत्तराखंड स्थापना दिवस (Uttarakhand Foundation Day) को लेकर महत्वपूर्ण बैठक उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी दीपावली पर्व और राज्य स्थापना दिवस के दृष्टिगत राज्य में स्वच्छता, सुरक्षा, स्वास्थ्य, यातायात की बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 
मुख्‍यमंत्री धामी ने इस दौरान अधिकारियों को यातायात प्रबंधन का विशेष ध्यान देने, अग्निशमन वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग को सभी आपातकालीन व्यवस्था के साथ ही बर्न यूनिट 24 घंटे सुचारु रखने समेत खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी को रोकने के लिए खाद्य पदार्थों की नियमित सैंपलिंग करने के लिए निर्देशित किया।
 
खाद्य पदार्थों में मिलावट, थूकने की घटनाओं और गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपदों के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। दीपावली और राज्य स्थापना दिवस के दृष्टिगत प्रदेश की सीमाओं पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख