CM धामी बोले- ऋषभ पंत की जान बचाने वाले बस चालक और परिचालक 26 जनवरी को होंगे सम्मानित

Webdunia
रविवार, 1 जनवरी 2023 (19:28 IST)
देहरादून। उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार रुड़की के पास सड़क दुर्घटना के दौरान क्रिकेटर ऋषभ पंत को बचाने के लिए हरियाणा रोडवेज की बस के चालक और परिचालक को सम्मानित करेगी।

धामी ने यहां एक छात्रावास के उद्घाटन के मौके पर कहा कि अपनी जान जोखिम में डालकर क्रिकेटर की जान बचाकर हरियाणा रोडवेज के चालक और परिचालक ने दूसरों के लिए एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 26 जनवरी को उन्हें सम्मानित करेगी।

पंत शुक्रवार की सुबह दिल्ली से रुड़की जाते हुए अपनी मर्सिडीज कार पर नियंत्रण खो बैठे थे जिससे यह डिवाइडर से टकरा गई थी। उनका मैक्स देहरादून में इलाज चल रहा है। दुर्घटना के समय घटनास्थल के पास मौजूद बस चालक सुशील कुमार और परिचालक परमजीत ने पंत को कार से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख