मुख्यमंत्री शिंदे सलमान खान से मिले, सुरक्षा बढ़ाने का दिया निर्देश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 16 अप्रैल 2024 (21:09 IST)
Chief Minister Shinde met Salman Khan: सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर हुई गोलीबारी के सिलसिले में दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता के आवास पर गए और उन्हें सुरक्षा मुहैया कराए जाने का आश्वासन दिया।
 
शिंदे ने कहा कि गोलीबारी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस आयुक्त को खान और उनके परिवार के सदस्यों की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है।
ALSO READ: फायरिंग से पहले आरोपियों ने 3 बार की थी सलमान के घर के बाहर रेकी
शिंदे का आश्वासन : शिंदे ने कहा कि मैंने सलमान खान को आश्वासन दिया है कि सरकार उनके पीछे खड़ी है और उनकी सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि मुंबई में कोई भी ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करे।
 
यहां बांद्रा इलाके में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में खान के आवास के बाहर रविवार सुबह गोलीबारी की घटना के बाद से आरोपी विकी गुप्ता (24) और सागर पाल (21) फरार थे। दोनों बिहार के रहने वाले हैं।
ALSO READ: सलमान खान के घर गोली चलाने वाले दोनों शूटर्स गिरफ्तार
गुजरात में पकड़े गए आरोपी : पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को सोमवार देर रात गुजरात के कच्छ जिले के माता नो माध गांव से पकड़ा गया और बाद में मुंबई लाया गया। शिंदे ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है और सच्चाई सामने आ जाएगी। पुलिस पता लगाएगी कि घटना के पीछे कौन है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 
शिंदे के साथ पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी, उनके बेटे एवं कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी और शिवसेना नेता राहुल कनाल भी खान के आवास पर आए। (भाषा/वेबदुनिया) 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख