हिमाचल प्रदेश : मुख्यमंत्री सुक्खू का गृह जिला बना विद्रोह का केंद्र

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 4 मार्च 2024 (22:18 IST)
Sukhwinder Singh Sukhu's home district became the epicenter of the rebellion : हिमाचल प्रदेश में हाल में हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन के लिए क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के 6 असंतुष्ट विधायकों में से 4 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह क्षेत्र से हैं। इन विधायकों के विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का हिस्सा हैं।
ALSO READ: हिमाचल में कांग्रेस के 6 बागी विधायकों की सदस्यता रद्द, किया था पार्टी व्हिप का उल्लंघन
भारतीय जनता पार्टी को वोट देने वाले तीन निर्दलीय विधायकों में से भी एक विधायक हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से हैं। सुक्खू का अपना निर्वाचन क्षेत्र हमीरपुर जिले का नादौन है। इन नौ विधायकों (छह कांग्रेस के और तीन निर्दलीय) ने राज्य में राजनीतिक संकट उत्पन्न कर दिया था।
 
नाराजगी के स्तर को भांपने में विफल रहे मुख्यमंत्री सुक्खू : कांग्रेस के बागी राजिंदर राणा के अलावा कांग्रेस के तीन अन्य विधायकों और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से एक निर्दलीय विधायक के उनके साथ शामिल होने से संकेत मिलता है कि सुक्खू अपने गृह क्षेत्र में विधायकों के बीच नाराजगी के स्तर को भांपने में विफल रहे। हाल में हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार महाजन के पक्ष में मतदान करने वाले नौ विधायकों में से पांच हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से हैं, जिनमें तीन हमीरपुर जिले से हैं।
ALSO READ: हिमाचल प्रदेश में गिरने वाली है कांग्रेस सरकार! CM सुक्खू ने कह दी यह बड़ी बात
कांग्रेस विधायक राणा और इंद्रदत्त लखनपाल क्रमशः सुजानपुर और बड़सर विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा हमीरपुर जिले की हमीरपुर विधानसभा सीट से हैं। कांग्रेस विधायकों चैतन्य शर्मा और देविंदर कुमार भुट्टो निकटवर्ती ऊना जिले में क्रमशः गगरेट और चिंतपूर्णी (आरक्षित) निर्वाचन क्षेत्रों से चुने गए। ये भी हमीरपुर लोकसभा सीट का ही हिस्सा हैं।
 
2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का हुआ सफाया : हमीरपुर को भाजपा का गढ़ माना जाता था, लेकिन राणा ने 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं दो बार के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को हराकर न केवल नई राजनीतिक कहानी गढ़ी, बल्कि ऐसी स्थिति उत्पन्न करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का जिले में सफाया हो गया।
 
राजिंदर राणा ने कहा, सम्मान के बजाय अपमान का सामना करना पड़ा : कांग्रेस सरकार बनने के बाद पार्टी विधायकों और कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि उन्हें सम्मान और इनाम मिलेगा। राणा ने खुले तौर पर कहा कि पुरस्कार और सम्मान पाने के बजाय उन्हें अपमान का सामना करना पड़ा। राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी नाराजगी और शिकायतों से अवगत कराने के बावजूद कोई सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की गई।
 
शिकायतों पर ध्यान देते तो मौजूदा संकट उत्पन्न नहीं होता : उन्होंने कहा कि यहां तक कि राज्य कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह के माध्यम से आलाकमान को भी सूचित किया गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। प्रतिभा सिंह बार-बार कहती रही हैं कि यदि इन असंतुष्ट विधायकों और मंत्रियों की शिकायतों पर ध्यान दिया गया होता तो मौजूदा संकट उत्पन्न नहीं होता। राजनीतिक विश्लेषक इसके लिए पार्टी के प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व दोनों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
ALSO READ: हिमाचल में सरकार पर कोई खतरा नहीं, विक्रमादित्य ने पार्टी नेतृत्व से की बात
निर्दलीय विधायक के रूप में चुने गए आशीष शर्मा और दो अन्य निर्दलीय विधायकों ने सुक्खू सरकार को समर्थन दिया और यहां तक ​​कि राज्यसभा चुनाव की पूर्व संध्या पर आयोजित कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक में भी भाग लिया। हालांकि उन्होंने भाजपा उम्मीदवार को वोट दिया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

अलीगढ़ में बड़े अवैध धर्मांतरण नेटवर्क का पर्दाफाश, 97 हिंदू महिलाएं लापता

LIVE: संसद का मानसून सत्र आज से होगा शुरू, जबरदस्त हंगामे के आसार

Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा बारिश का इंतजार, यूपी में थमा बारिश का सिलसिला, जानें अन्य राज्यों का मौसम

अब वे हमारे साथ नहीं, शशि थरूर को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के बयान ने मचाई हलचल, क्या होने वाली है CWC से छुट्टी

सड़क हादसों में 6 कांवड़ियों की मौत, 20 अन्य घायल

अगला लेख