Biodata Maker

सीएम योगी ने देखी रामलीला, कलाकारों की हौसलाअफजाई भी की

Webdunia
सोमवार, 20 अक्टूबर 2025 (13:56 IST)
- सीएम योगी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया मंच पर पुरस्कृत 
- मेजबान उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के कलाकारों ने किया रामलीला का मंचन
- कोलंबो विश्वविद्यालय की प्रोफेसर ने सीएम योगी को दिया स्मृति चिह्न
Chief Minister Yogi Adityanath News :
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव में रविवार को रामलीलाओं का मंचन देखा। अयोध्या में पांच देशों (श्रीलंका, इंडोनेशिया, रूस, थाईलैंड, नेपाल) की रामलीलाओं का मंचन किया गया। इसके साथ ही मेजबान उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के कलाकारों ने भी रामलीला का मंचन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया। 
 
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रमों का उठाया आनंद 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामकथा पार्क में विभिन्न रामलीलाओं के कलाकारों का मंचन देखा और उनकी हौसलाअफजाई की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिंडरमेयर बरेली की रामलीला देखी। उन्होंने श्रीलंका के कलाकारों का मंचन देखा। सीएम ने श्रीलंका के कलाकारों की भी हौसलाअफजाई की। सीएम ने उत्तराखंड की रामलीला के कलाकारों की प्रस्तुति का भी अवलोकन किया। 
 
मुख्यमंत्री ने विजेताओं को किया पुरस्कृत 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव कविता प्रतियोगिता की विजेता हिमानी पांडेय व दीपोत्सव चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता रोहन कुमार को मंच पर सम्मानित किया। वहीं कोलंबो विश्वविद्यालय श्रीलंका में हिंदी की प्रोफेसर अमिला दमयंती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीलंका की रामलीला में प्रयुक्त मुखौटे को भेंट किया। 
 
इस दौरान स्वामी राघवाचार्य जी महाराज, संतोष दास जी महाराज 'सतुआ बाबा', कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक अभय सिंह, चंद्रभानु पासवान, वेदप्रकाश गुप्त आदि मौजूद रहे।
Edited By : Chetan Gour
Show comments

जरूर पढ़ें

Diwali पर अयोध्या में बना विश्व रिकॉर्ड, 26 लाख से अधिक दीयों से जगमगाए सरयू के घाट

Indore : किन्‍नर मामले में पुलिस ने तेज की कार्रवाई, 3 मुख्य आरोपियों पर 30 हजार का इनाम घोषित

प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बेटी कहना न माने तो उसकी टांगें तोड़ दो...

खुला बांके बिहारी मंदिर का खजाना, योगी सरकार से अखिलेश बोले- मंदिरों के खजाने तो छोड़ दे

ओवैसी की AIMIM ने बिहार में उतारे 25 उम्मीदवार, किसे कहां से मिला टिकट

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी ने गोवा तट पर नौसैनिकों संग मनाई दिवाली, INS Vikrant से जवानों को किया संबोधित

LIVE: दिवाली पर शेयर बाजार में बहार, 21 अक्टूबर को होगी मुहूर्त ट्रेडिंग

इंदौर में पहली बार वनडे हार, इंग्लैंड ने भारत को 4 रनों से हराया

दिल्ली में AQI 301 के पार, GRAP-2 लागू, किन-किन चीजों पर लगी पाबंदी

पप्पू यादव ने RJD चीफ पर साधा निशाना, बोले- कोई कर रहा है इंडिया ब्लॉक को तोड़ने की साजिश

अगला लेख