अयोध्या में जीवंत हुई त्रेतायुग की रामायण

संदीप श्रीवास्तव
बुधवार, 18 अक्टूबर 2017 (23:16 IST)
अयोध्या। लंका विजय के बाद भगवान राम की अयोध्या में वापसी के मंजर को बुधवार को रामनगरी में फिर से जीवंत करने का मोहक प्रयास किया गया। आरती के दौरान राम की पैड़ी पर सरयू में टिमटिमा रहे हजारों दीयों ने त्रेता युग की उस गौरव-गाथा की झलक पेश की, जो स्मृतियों में हमेशा जीवित रहेगी।
 

छोटी दीपावली के मौके पर सरयू के नयाघाट पर 1 लाख 70 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। रोशनी से जगमग राम की पैड़ी के सुंदर, मोहक और भव्य स्वरूप का ऐसा मंजर अयोध्यावासियों के साथ पूरी दुनिया ने शायद पहली बार देखा।

उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ व प्रदेश राज्‍यपाल रामनाईक एवं मंत्रिमंडल के अयोध्या आगमन व दीपावली उत्सव मनाने के कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम के चरित्र से जुड़ी शोभायात्रा से हुआ।

इसमें राम के जन्म से लेकर रावण वध तक की मनोरम झांकियों के रथ निकाले गए, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया, तदुपरांत आधुनिक पुष्पक विमान से आए श्रीराम, माता जानकी व लखन लाल का राज्याभिषेक प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इसके बाद राम के पैड़ी व सरयू घाटों पर 1 लाख 70 हजार दियों को एकसाथ प्रज्ज्वलित किया गया। दीपों ही दीपों में नहा उठा सरयू का तट, जो बड़ा ही मनोरम दृश्य था। इसे देखने के लिए भारी जनसमूह एकत्रित था। 
श्रीराम की नगरी अयोध्या हनुमान जयंती व छोटी दीपावली के पावन पर्व पर राम रंग व योगीमय नजर आई। 
 
उत्तरप्रदेश के राज्यपाल रामनाइक, केंद्रीय मंत्रियों महेश शर्मा तथा केजे अल्फोंस, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके तमाम मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ सैकड़ों लोग इस आध्यात्मिक क्षण के साक्षी बने।
 
 
विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए राम की पैड़ी पर 1 लाख 70 हजार दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य तय किया गया था। इसके लिए पूरी कोशिश भी हुई। अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारी ड्रोन के जरिए इन दीपों को गिनकर आगे की कार्रवाई करेंगे।
 
इससे पहले रामकथा पार्क में हेलीकॉप्टर से पहुंचे भगवान राम, सीता और लक्ष्मण बने पात्रों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत-वंदन किया और फिर श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। एक हेलीकॉप्टर ने पुष्पवर्षा की।
 
बाद में राज्यपाल रामनाईक, मुख्यमंत्री योगी, उपस्थित केंद्रीय मंत्रियों तथा राज्य के मंत्रियों ने राम की पैड़ी पर सरयू नदी की आरती की। इस मौके पर लेजर शो द्वारा रामकथा का प्रदर्शन किया गया। उसके बाद रामकथा पार्क में रामलीला का मोहक मंचन किया गया।
 
कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश के राज्यपाल रामनाइक ने कहा कि हनुमान जयंती व दीपावली का पर्व प्रारम्भ हो गया है। हम सभी राम की जय-जयकार करने एकत्रित हुए हैं। आज का दिन बड़ा ही ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री योगी ने बटन दबाकर 137 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज हमें रामराज्य की परिकल्पना नजर आ रही है। क्या उस समय जब श्रीराम अयोध्या आए होंगे तब भी कुछ ऐसा ही दृश्य होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में समर्थ भारत का निर्माण हो रहा। उत्तरप्रदेश देश व दुनिया के टूरिज्म का हैब बनेगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना समेत कई योजनाओं के स्वीकृति-पत्रों का वितरण किया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख