chhat puja

प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए संकल्पित है सरकार : योगी आदित्यनाथ

'जनता दर्शन' में आए एक-एक फरियादी से मिले मुख्यमंत्री योगी

Webdunia
सोमवार, 3 नवंबर 2025 (15:02 IST)
- 'जनता दर्शन' में आईं पुलिस, आर्थिक सहायता, जमीनी विवाद और पारिवारिक मामलों से जुड़ी शिकायतें 
- मुख्यमंत्री योगी ने समयबद्ध निस्तारण व फीडबैक लेने का दिया निर्देश 
- मुख्यमंत्री ने कहा- धन के अभाव में किसी पीड़ित का इलाज नहीं रुकेगा
Chief Minister Yogi Adityanath News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवंबर माह के पहले सोमवार को भी 'जनता दर्शन' किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कई जनपदों से आए एक-एक पीड़ितों के पास पहुंचकर उनकी समस्या सुनी, फिर अफसरों को निर्देश दिया कि निश्चित समयावधि में उचित निस्तारण कराएं और पीड़ितों से फीडबैक लें। इस दौरान लगभग 60 से अधिक पीड़ितों ने एक-एक कर अपनी समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। फरियादियों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए संकल्पित है। 
 
पुलिस से जुड़े मामलों पर मुख्यमंत्री ने कहा- पीड़ितों की संतुष्टि आवश्यक
'जनता दर्शन' के दौरान कई पीड़ितों ने पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताया। पीड़ितों ने चोरी की घटना के अनावरण के बाद भी रिकवरी न होने पर असन्तुष्टि जताई। साथ ही जमीन कब्जे की भी शिकायत मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई। इस पर मुख्यमंत्री ने इसकी जांच कर तत्काल कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। 
ALSO READ: सुदृढ़ न्यायिक व्यवस्था से ही पूरे होंगे सुशासन के लक्ष्य : योगी आदित्यनाथ
आप सिर्फ एस्टिमेट भिजवाइए और मरीज का ध्यान रखिए
एक पीड़ित ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सिर्फ अस्पताल से एस्टिमेट बनवाकर भिजवाइए और अपने मरीज का ध्यान रखिए। बाकी हम पर छोड़ दीजिए। धन के अभाव में किसी पीड़ित का इलाज नहीं रुकेगा। सरकार हर जरूरतमंद के इलाज के लिए पहले दिन से ही खड़ी है।  
ALSO READ: मुख्यमंत्री योगी की बच्चों से अपील- स्मार्टफोन की जगह अच्छी पुस्तकों में करें अपने समय का निवेश
मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दी चॉकलेट 
मुख्यमंत्री ने 'जनता दर्शन' में फरियादियों के साथ आए बच्चों का हालचाल जाना। नन्हे-मुन्नों के सिर पर हाथ फेरकर दुलार किया और अपनत्व का अहसास कराया। मुख्यमंत्री योगी ने सभी बच्चों को चॉकलेट दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि खूब पढ़ो-जमकर खेलो और माता-पिता का नाम रोशन करो।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ISRO ने रचा इतिहास, लांच किया सबसे भारी उपग्रह, भारतीय सेना को मिली नई ताकत

नवंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखिए छुट्‍टियों की लिस्ट

Gold : चीन का सोने को लेकर बड़ा फैसला, भारत सहित एशियाई देशों पर क्या पड़ेगा असर

उद्धव और राज ठाकरे ने फिर किया शक्ति प्रदर्शन, जानिए किस मुद्दे को लेकर मंच से भरी हुंकार

तालिबान ने भारत को दिया बड़ा ऑफर! दहशत में आ जाएगा पाकिस्तान

सभी देखें

नवीनतम

प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए संकल्पित है सरकार : योगी आदित्यनाथ

उत्तराखंड ने सभी क्षेत्रों में सराहनीय प्रगति की : द्रौपदी मुर्मू

मैन ऑफ द टूर्नामेंट दीप्ति के भाई ने दी थी अपने क्रिकेट करियर की बली,बहन ने यह कहा

अमोल मजूमदार: जिसे बोला गया भारत का ‘अगला सचिन’, जिसकी मेहनत ने शेरनियों को दिलाया वर्ल्ड कप, दिल छू लेगी कहानी

डोनाल्ड ट्रंप का दावा, पाकिस्तान कर रहा है अंडरग्राउंड परमाणु परीक्षण, टेस्ट से आ रहे भूकंप

अगला लेख