Biodata Maker

CM योगी आदित्यनाथ पहुंचे अयोध्‍या, श्रीराम मंदिर और हनुमानगढ़ी में की पूजा-अर्चना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 20 नवंबर 2024 (20:18 IST)
CM Yogi Adityanath News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे जिस दौरान उन्होंने हनुमानगढ़ी और रामलला मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने दोनों मंदिरों में प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेम दास से मुलाकात की।
 
राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंचकर हनुमत दरबार में हाजिरी लगाई। उसके बाद उन्होंने श्रीरामलला के मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने दोनों मंदिरों में प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
ALSO READ: UP : भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का दावा, उपचुनाव में गुंडागर्दी कर रहे सपा कार्यकर्ता
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए हो रहे मतदान के बीच अयोध्या पहुंचे। इस दौरान महापौर एवं विधायक समेत जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री बुधवार दोपहर रामकथा पार्क पहुंचे।
<

#UPCM @myogiadityanath ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी की पावन जन्मस्थली अयोध्या जी में श्री हनुमान गढ़ी एवं श्री रामलला के दर्शन-पूजन कर समस्त नागरिकों की सुख-समृद्धि हेतु कामना की। pic.twitter.com/fmF6jkT1Kt

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) November 20, 2024 >
यहां से मुख्यमंत्री सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां संकटमोचन हनुमान के चरणों में हाजिरी लगाई। मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेम दास से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने यहां दर्शन-पूजन के उपरांत अयोध्यावासियों व श्रद्धालुओं का अभिवादन किया।
ALSO READ: हमारी विरासत राम मंदिर है तो सपा की विरासत खान मुबारक, अतीक और मुख्तार अंसारी : योगी आदित्यनाथ
इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि पहुंचे और श्रीरामलला के चरणों में शीश झुकाया। मुख्यमंत्री ने यहां भी विधिवत दर्शन-पूजन किया। इसके पहले मुख्यमंत्री आदित्यनाथ दीपोत्सव के दौरान अयोध्या पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उस दौरान भी श्रीराम व संकटमोचन हनुमान जी के चरणों में हाजिरी लगाई थी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

delhi blast : क्या दिल्ली धमाके के पीछे आतंकियों का हाथ, धमाके से जुड़ा हर अपडेट

Delhi red fort blast: अमित शाह ने बताया, कैसे हुआ दिल्ली में धमाका

बंगाल में कब हैं चुनाव, CM ममता ने कहा- भाजपा मुझे जेल भेज दे, गला काट दे पर लोगों का मताधिकार नहीं कुचले

ISIS के निशाने पर था RSS का दफ्तर, आतंकियों ने की थी रैकी, गुजरात ATS का बड़ा दावा

Gujarat में ISIS आतंकियों के पास से मिला बायोकैमिकल वैपन Ricin कितना घातक, कैसे होता है इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: बिहार में दोपहर 3 बजे तक 60.40 फीसदी मतदान

निठारी कांड में सुरेंद्र कोली को राहत, तुरंत जेल से रिहा करने के आदेश

दिल्ली ब्लास्ट का क्या है फरीदाबाद कनेक्शन, क्या उमर के साथी थे कश्मीर के 3 डॉक्टर

Delhi Blast: विस्‍फोट से पहले कहां- कहां गई थी i20 कार, जानिए धमाकों वाली कार की पूरी टाइम लाइन?

मुख्‍यमंत्री धामी ने दिल्ली विस्फोट की घटना पर दुख जताया

अगला लेख