नालंदा : 50 फुट बोरवेल में गिरे 4 साल के शिवम को सुरक्षित निकाला गया

Webdunia
रविवार, 23 जुलाई 2023 (17:29 IST)
नालंदा जिले के नगर पंचायत क्षेत्र में बोलवेल में गिरे करीब चार साल के बच्चे को करीब 8 घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बचाए गए बच्चे का नाम शिवम कुमार है और वह वार्ड संख्या-17 के निवासी डोमन माझी का पुत्र है।
 
जिलाधिकारी शशांक शुभंकर स्वयं घटनास्थल पहुंचकर शुभम स्वयं मौके पर मौजूद रहकर बचाव अभियान की निगरानी कर रहे थें।
 
उन्होंने बताया कि बोरवेल में लगभग 50 फुट की गहराई पर फंसे बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची थी।
 
अधिकारियों ने बताया कि 6-7 जेसीबी की मदद से बोरवेल के बगल में खुदाई की गई।
 
उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के दौरान बोरवेल में फंसे बच्चे को ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई और उस पर सीसीटीवी के जरिए नजर रखी गई।
 
इससे पहले एनडीआरएफ के सहायक कमांडर जयप्रकाश प्रसाद ने बताया कि बचाव कार्य में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि बच्चे को बोलवेल से निकालकर अस्पताल ले जाया गया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

ड्राइवर की खुद की गलती से हुई मौत तो मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं बीमा कंपनियां, SC का बड़ा फैसला

Who is Samik Bhattacharya : कौन हैं समिक भट्टाचार्य, जो पश्चिम बंगाल में संभालेंगे BJP की कमान, क्या है सबसे बड़ी चुनौती

Delhi Jal Board Scam : क्‍या फिर जेल जाएंगे सत्‍येंद्र जैन, भ्रष्टाचार मामले में ED ने की पूछताछ

उम्रदराजों पर क्यों फिदा हो रहीं कमसिन लड़कियां, छोटे शहरों में डेटिंग एप से पसरता शुगर डैडी और शुगर मॉम का चलन

Asia Cup खेलने के लिए भारत आएगी पाकिस्तान की टीम, खेल मंत्रालय ने दी हरी झंडी

अगला लेख