मां ने अपने नवजात बच्चे को छोड़ा, कुछ घंटे बाद पकड़ी गई

Webdunia
सोमवार, 28 जून 2021 (22:46 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आधिकारिक आवास ‘ओकओवर’ के पास अपने नवजात बच्चे को छोड़कर गई एक अविवाहित माता को घटना के कुछ घंटे बाद पकड़ लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस महिला का पता लगाने में कामयाब रही और उसके घर पहुंच गई। पुलिस ने सड़क पर गिरे खून के धब्बों के आधार पर महिला का पता लगाया। उन्होंने बताया कि शनिवार तड़के महिला ने कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) के पास अपने नवजात बेटे को छोड़ दिया था जो यहां मुख्यमंत्री आवास से बेहद करीब है।
 
मुख्यमंत्री के सुरक्षा बल के एक सदस्य ने परित्यक्त नवजात बालक के रोने की आवाज सुनी और पुलिस को सूचित किया। छोटा शिमला पुलिस थाना से पुलिस ने बच्चे को इलाज के लिए यहां के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
 
उन्होंने बताया कि करीब 5 घंटे के भीतर महिला को पकड़ लिया गया। इसके बाद महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (भादसं) की धारा 317 (12 साल से कम उम्र के बच्चे का परित्याग) के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक रंजना शर्मा ने बताया कि महिला को केएनएच इलाज के भर्ती कराया गया है। ठीक होने के बाद उसे सक्षम अदालत में पेश किया जायेगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

15000 रुपए खाते में डालेगी मोदी सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले, जानिए क्या है ELI स्कीम और किसे मिलेगा फायदा

सब्सिडी बंद की तो मस्क को अफ्रीका लौटना पड़ेगा, डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी

बुरारी मौतें: 7 साल बाद चूंडावत परिवार के बारे में अब भी लोगों में है जिज्ञासा

कौन हैं महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, क्या होंगी उनके लिए चुनौतियां

नारायण मूर्ति से उलट इंफोसिस, कंपनी कर्मचारियों को भेज रही है 9.15 घंटे से ज्यादा काम करने पर हेल्थ अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

मोहन यादव की रणनीतिक जीत, खंडेलवाल निर्विरोध निर्वाचित, गुटबाजी वालों को झटका

Donald Trump vs Elon Musk News : सब्सिडी बंद की तो मस्क को अफ्रीका लौटना पड़ेगा, डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत छठे दिन भी जारी

बुरारी मौतें: 7 साल बाद चूंडावत परिवार के बारे में अब भी लोगों में है जिज्ञासा

NEET UG 2025 : छात्रों की दोबारा परीक्षा लेने पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने लगाई रोक, एक्जाम के दौरान बिजली हो गई थी गुल

अगला लेख