Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महाराष्ट्र के बाद झारखंड में NDA में फूट, LJP का ऐलान 50 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव

हमें फॉलो करें महाराष्ट्र के बाद झारखंड में NDA में फूट, LJP का ऐलान 50 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव
, मंगलवार, 12 नवंबर 2019 (12:40 IST)
महाराष्ट्र के बाद अब भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को झारखंड में झटका लगा है। झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) ने 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है। सोमवार को भाजपा और आजसू का गठबंधन टूट गया था।
 
LJP के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि हमारी पार्टी की राज्य इकाई ने फैसला किया है कि एलजेपी झारखंड में 50 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। चिराग पासवान ने कहा है कि आज शाम उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।
 
पासवान ने स्पष्ट किया कि लोजपा इस बार 'टोकन के रूप में दी जाने वाली सीटों को' स्वीकार नहीं करेगी। हमने गठबंधन के तहत 6 सीटों की मांग की थी, लेकिन इन सभी सीटों के बारे में रविवार को भाजपा द्वारा घोषणा की जा चुकी है।
 
भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 52 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। पासवान ने कुछ दिनों पहले स्पष्ट किया था कि लोजपा झारखंड विधानसभा चुनाव राजग के नेतृत्व में लड़ना पसंद करेगी और पार्टी के इस निर्णय से राजग को अवगत करा दिया गया है।
 
झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 5 चरण में होंगे। मतदान का पहला दौर 30 नवंबर को और अंतिम तथा पांचवां चरण 20 दिसंबर को होगा। मतगणना 23 दिसंबर को होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूक्रेन विवाद को खत्म करने को लेकर पुतिन व मर्केल की बातचीत