तृणमूल सांसद सुदीप बंदोपाध्याय को सशर्त जमानत

Webdunia
शुक्रवार, 19 मई 2017 (15:51 IST)
कटक। उड़ीसा उच्च न्यायालय ने रोज वैली ग्रुप चिटफंड घोटाले में शामिल होने के लिए गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय को शुक्रवार को सशर्त जमानत दी।
 
न्यायमूर्ति जेपी दास की पीठ ने बंदोपाध्याय को किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक में 25 लाख रूपये जमा करने और 50,000-50,000 रुपए के मुचलके जमा करने के बाद जमानत की अनुमति दी।
 
सशर्त जमानत में सांसद से कहा गया है कि वह निचली अदालत में अपना पासपोर्ट जमा करवाए और जब भी जरूरत हो जांच अधिकारी के साथ सहयोग करे।
 
अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आठ मई को उनकी जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
 
सीबीआई ने 17,000 करोड़ रुपए के रोज वैली चिटफंड घोटाले में कथित भागिदारी के लिए बंदोपाध्याय को तीन जनवरी को गिरफ्तार किया था। सीबीआई, उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर इस घोटाले की जांच कर रही है।
 
बंदोपाध्याय के अधिवक्ता ने कहा कि उनके मुवक्किल इस घोटाले में शामिल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बंदोपाध्याय गंभीर रूप से बीमार हैं इसलिए उन्हें जमानत दी जानी चाहिए। घोटाले में कथित रूप से शामिल होने के लिए सीबीआई ने तृणमूल के एक अन्य सांसद तापस पाल को भी गिरफ्तार किया था।
 
एजेंसी ने रोज वैली के अध्यक्ष गौतम कुंदू और तीन अन्य पर आरोप लगाया था कि उन्होंने देशभर में निवेशकों को 17,000 करोड़ रुपए की चपत लगाई है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Pahalgam Terrorist Attack : भारत के एक्शन के बाद खौफ में Pakistan, चीन और रूस के सामने गिड़गिड़ाया, पहलगाम हमले को लेकर की यह मांग

130 परमाणु हथियार सिर्फ भारत के लिए, पाकिस्तानी मंत्री बोले- वॉटर सप्लाई रोकी तो युद्‍ध के लिए रहें तैयार

RJD के मोमबत्ती जुलूस में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, वायरल हुआ Video

पहलगाम नरसंहार : क्या फिर LoC पार कर भारतीय सैनिक मचाएंगे तबाही

नम आंखों से लौटे पाकिस्तान, कोई मां से बिछड़ा तो किसी ने रिश्तेदारों को छोड़ा

सभी देखें

नवीनतम

Pahalgam Terrorist Attack : भारत के एक्शन के बाद खौफ में Pakistan, चीन और रूस के सामने गिड़गिड़ाया, पहलगाम हमले को लेकर की यह मांग

ईरान के बंदरगाह पर हुए विस्फोट में 40 की मौत, 1000 लोग घायल

70 साल बाद पहली बार मंदिर परिसर से बाहर निकलेंगे हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी, रामलला के करेंगे दर्शन

Indore में एमपी टेक ग्रो कॉन्क्लेव 2025, CM डॉ. मोहन यादव ने कहा- 20000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, 75 हजार नौकरियों की संभावनाएं

130 परमाणु हथियार सिर्फ भारत के लिए, पाकिस्तानी मंत्री बोले- वॉटर सप्लाई रोकी तो युद्‍ध के लिए रहें तैयार

अगला लेख