इस महिला ने काट ली खुद की चोटी, फैलाई अफवाह, जानिए क्यों...

Webdunia
रविवार, 6 अगस्त 2017 (11:45 IST)
भरतपुर। राजस्थान सहित देश के अनेक हिस्सों में महिलाओं की चोटी के बाल काटने की लगातार बढ़ती घटनाओं के बीच धौलपुर जिले के बाड़ी कस्बे की बाई का बाग कॉलोनी में एक महिला की कटी चोटी के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। 
 
थाना प्रभारी रमेश तंवर ने बताया कि इस महिला ने तांत्रिक के कहने पर स्वयं की चोटी के बाल काटे और अफवाह फैलाई। उन्होंने बताया कि महिला की ओर से दिए गए बयान में स्वयं पत्थर से रगड़ कर बालों को काटने की बात स्वीकार किया है।
 
महिला के मुताबिक वह रोज-रोज महिलाओं के बाल काटने की घटनाओं को सुनकर पत्थर से रगड़ कर अपने बाल काट लिए और अफवाह फैला दी।
 
महिला ने बताया ऐसा उसने इसलिए किया ताकि उसे ससुराल में कोई तंग ना करें, उसकी हर बात मानी जाएं और क्षेत्र में उसका नाम हो जाए।
 
गौरतलब है कि कस्बे में गुरुवार रात बाई का बाग में एक महिला की चोटी काटने का मामला सामने आया था जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और महिला के घर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर बाड़ी थाना प्रभारी यहां पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी जुटाते हुए महिला से पूछताछ की। (वार्ता) 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख