केरल में लागू नहीं होगा citizen amendment bill

Webdunia
गुरुवार, 12 दिसंबर 2019 (22:56 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने गुरुवार को कहा कि संसद में पारित नागरिकता (संशोधन) विधेयक राज्य में लागू नहीं किया जाएगा।
 
वहीं, उत्तरी केरल में एक स्थानीय कॉलेज के सैकड़ों छात्रों ने एक मार्च निकाला और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पुतले फूंके। कांग्रेस नीत यूडीएफ ने भी राज्य सचिवालय के सामने विधेयक और महंगाई सहित कई अन्य मुद्दों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
 
विजयन ने भाजपा नीत केंद्र सरकार की आलोचना की और कहा कि असंवैधानिक विधेयक के लिए केरल में कोई जगह नहीं होगी और राज्य इसे लागू नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि इस विधेयक को राज्य में लागू नहीं किया जाएगा।
 
कोझिकोड में फारूक कॉलेज के सैकड़ों छात्रों ने विधेयक के खिलाफ लंबा मार्च निकाला, विधेयक की प्रतीकात्मक प्रतियां फाड़ी और शाह का पुतला फूंका।
 
विजयन ने ट्वीट कर कहा, 'देश में लोकतंत्र खतरे में है। भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि उसका मुख्य राजनीतिक औजार सांप्रदायिकता है।'
 
विजयन ने कहा कि यह दुनिया के समक्ष भारत को अपमानित करता है। उन्होंने दावा किया कि आरएसएस हिंदू राष्ट्र के एजेंडा को लागू करने की कोशिश कर रहा है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pok पर हमला कोई रोक नहीं सकता, आतंकी ट्रेनिंग कैंप तबाह करने का भारतीय सेना का प्लान तैयार, LoC पर खौफ

मोदी सरकार के मुरीद हुए राहुल गांधी, जातीय जनगणना के फैसले पर क्या बोले

बिहार चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा दांव, कराएगी जाति जनगणना, वैष्णव बोले- कांग्रेस ने फायदे के लिए किया सर्वे

786 पाकिस्तानी भारत से गए, 1465 भारतीय पाकिस्तान से स्वदेश लौटे

हिंदू हो या मुसलमान और मेरे सामने पति को मार दिया, राहुल से लिपटकर रो पड़ीं मृतक की पत्नी

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका और यूक्रेन के बीच हुए ड्रोन हमलों में 9 लोगों की मौत

अवैध निर्माण पर Supreme Court हुआ सख्त, मामलों को लेकर अदालतों को दिए ये आदेश

कंटेंट, आबादी और टेक्नोलॉजी के दम पर भारत बनेगा एंटरटेनमेंट का ग्लोबल हब : मुकेश अंबानी

Cobra के साथ नागिन गीत पर बारात में जानलेवा डांस, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

रूह अफजा विवाद में उलझे बाबा रामदेव, दिल्ली हाईकोर्ट के सख्त आदेश

अगला लेख