Karnataka में 2 महिला IAS और IPS अधिकारियों के बीच मचा घमासान, एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

Webdunia
सोमवार, 20 फ़रवरी 2023 (21:06 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक में उच्च दर्जे की 2 महिला अधिकारियों के बीच घमासान मचा हुआ है। आईपीएस अधिकारी डी रूपा मौदगिल और आईएएस अधिकार रोहिणी सिंधुरी के बीच जंग छिड़ी हुई है और यह सोशल मीडिया पर भी आ चुकी है। डी रूपा ने रोहिणी सिंधुरी पर आरोप लगाया है कि वे अपनी निजी तस्वीरें पुरुष अधिकारियों के साथ शेयर कर रही हैं।
 
रविवार को उस वक्त सब हैरान रह गए, जब डी रूपा ने रोहिणी की कुछ प्राइवेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं। उन्होंने दावा किया कि सिंधुरी ने 3 पुरुष आईएएस अधिकारियों को खुद भेजी थीं, वहीं रोहिणी ने भी पलटवार करते हुए रूपा पर उन्हें बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगाने का दावा किया।
 
डी रूपा ने रोहिणी सिंधुरी पर कई संगीन आरोप लगाए। डी रूपा ने रविवार को सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर लिखा कि इस तरह की तस्वीरें सामान्य लग सकती हैं लेकिन अगर एक महिला आईएएस अधिकारी 1, 2 या 3 पुरुष अधिकारियों को ऐसी कई तस्वीरें भेजे तो इसका क्या मतलब है? रोहिणी ने डी रूपा पर पलटवार करते हुए कहा कि वे उन्हें बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगा रही हैं। रोहिणी सिंधुरी ने कहा कि वे कानूनी कार्रवाई करेंगी।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Indore में हेलमेट पर cctv कैमरा लगाकर घूम रहा राजू, चौंका देगी पूरी कहानी

भारतीय कर रहे ज्‍यादा नमक का सेवन, इन बीमारियों का बढ़ रहा खतरा, ICMR रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Bihar polls: तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग के 'सूत्र' को बताया 'मूत्र', बयान पर मचा बवाल

Imran Khan : क्‍या जेल से रिहा होंगे इमरान खान, PTI पार्टी ने शुरू किया आंदोलन

Uttarakhand में क्यों पड़ी ‘ऑपरेशन कालनेमि’ की जरूरत? अब CM पुष्कर सिंह धामी ने खुद दिया जवाब

सभी देखें

नवीनतम

Shubhanshu Shukla : शुभांशु शुक्ला स्पेस स्टेशन से रवाना हुए, 23 घंटे के सफर के बाद पृथ्वी पर पहुंचेंगे, क्या बोला परिवार

Retail Inflation : 6 साल के निचले स्तर पर पहुंची महंगाई, जून में 2.10% रही खुदरा मुद्रास्फीति

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सिद्धरमैया का दावा, पुल के उद्घाटन कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया, गडकरी ने कहा- निमंत्रण भेजा था

Supreme Court : दंपति की बातचीत की गुप्त रिकॉर्डिंग का वैवाहिक मामलों में हो सकता है इस्तेमाल

अगला लेख