Maharashtra : ठाणे में 2 समूहों में हुई झड़प, गणेश विसर्जन के दौरान हुआ पथराव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 18 सितम्बर 2024 (18:12 IST)
Clash broke out between 2 groups during Ganesh immersion in Thane : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन करने जा रहे 2 समूहों के बीच पहले विसर्जन करने को लेकर झड़प हो गई, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया। सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे इस घटना के वीडियो में कुछ लोग पथराव करते और पुलिस हस्तक्षेप करती हुई नजर आ रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और मामला दर्ज किया जा रहा है।
 
एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। संयुक्त पुलिस आयुक्त ज्ञानेश्वर चव्हाण ने बताया कि यह घटना भिवंडी इलाके में रात करीब 12.30 बजे हुई। उन्होंने बताया, दो समूहों के बीच झड़प के दौरान वंजारपट्टी नाका पर काफी भीड़ जमा हो गई। तनाव को कम करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया।
ALSO READ: ठाणे में SUV ने 4 लोगों को घसीटने के आरोपी पर सरकार का बड़ा एक्शन
सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे इस घटना के वीडियो में कुछ लोग पथराव करते और पुलिस हस्तक्षेप करती हुई नजर आ रही है। अधिकारी ने बताया कि दो मंडल (सामुदायिक समूह) भगवान गणेश की मूर्ति को पहले विसर्जित करना चाहते थे, जिसके कारण झगड़ा हुआ। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और मामला दर्ज किया जा रहा है।
ALSO READ: Karnataka: मंगलुरु में 2 पूजा स्थलों पर पथराव की घटनाओं के बाद तनाव व्याप्त
उन्होंने बताया कि इस झड़प में कुछ पुलिसकर्मी और विसर्जन में शामिल होने आए लोग भी घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि शांति कायम करने के लिए राज्य रिजर्व पुलिस से कर्मियों समेत अतिरिक्त पुलिस यूनिट को तैनात किया गया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

CEC के लिए दिए गए नामों पर राहुल गांधी ने जताया विरोध, कांग्रेस ने मोदी सरकार को दिया यह सुझाव

ओडिशा में 5 साल में 44823 लोग हुए लापता, मुख्यमंत्री माझी ने विधानसभा में दिया बयान

एनआरआई को मतदान करने का अधिकार दिया जाए : राजीव कुमार

Israel ने लेबनान में किया ड्रोन से हमला, हमास का सैन्य अभियान प्रमुख ढेर

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

अगला लेख