घराती और बारातियों में चले लट्‍ठ, बिना दुल्हन के लौटी बारात

Webdunia
शनिवार, 10 दिसंबर 2022 (23:46 IST)
हिसार। हरियाणा के हांसी शहर के मंडी सैनियान इलाके में शुक्रवार रात को दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच लाठी-डंडे चले और बारात दुल्हन लिए बिना ही लौट गई।
 
हिसार के ऋषि नगर से एक बारात आई थी। जिसमें किसी बात को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष में झगड़ा हो गया। नौबत लाठी-डंडे चलने तक आ गई जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं। इलाज के लिए घायलों को हांसी के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। दुल्हन पक्ष का आरोप है दूल्हे पक्ष ने फेरों के समय दहेज में 5 लाख रुपए की मांग की जबकि दूल्हे पक्ष का कहना है कि दहेज जैसी कोई बात नहीं थी। बारात नाचते गाते हुए लेट हो गई और दुल्हन के भाई ने बाहर से कुछ लड़कों को बुलाकर बारात पर हमला करा दिया।
 
जानकारी के अनुसार, हिसार के ऋषि नगर के रहने वाले युवक के साथ रिश्ता पक्का हुआ था। लड़के की पढ़ाई पूरी न होने की वजह से काफी दिनों तक रिश्ता चलता रहा। शुक्रवार रात बारात आई थी। फेरों की रस्म से पहले दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
 
लड़की और उसके पिता विजय कुमार का कहना है कि दूल्हे पक्ष ने पांच लाख रुपए की मांग की है। पैसे न देने पर उनसे झगड़ा करने लगे। वहीं उन्होंने आरोप भी लगाया कि शादी समारोह पर लड़का पक्ष के लोगों ने तोडफोड़ भी की और उनके साथ मारपीट की, जिसमें लड़की के मामा दीपक और धर्मेंद्र को चोटें आई हैं।
 
थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि रात को उनको सूचना मिली थी कि लड़के के परिवार उनसे दहेज की मांग कर रहे हैं। दहेज न देने की वजह से बारात वापस ले गए हैं और उनके साथ मारपीट भी करके गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम रात को मौके पर पहुंची। शिकायत मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। (एजेंसी) 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM Modi UK Visit : PM मोदी की ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर से मुलाकात, FTA पर दोनों देशों के हस्ताक्षर, क्या होगा सस्ता

Extra marital affairs के कारण एक और पाकिस्तानी क्रिकेटर का निकाह टूटने की कगार पर

कौन हैं अजय सेठ, जो संभालेंगे IRDAI की कमान?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में INDIA गठबंधन की एकता की अग्निपरीक्षा!

बिहार SIR : चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, 1 माह में जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम

सभी देखें

नवीनतम

बहरीन की मेकअप आर्टिस्ट, पूर्व प्रेमी से होटल में रोमांस और वीडियो में पोजिशन कैद करता तीसरा आदमी, क्‍या है पूरा कांड

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रीवा में रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव’ का शनिवार को करेंगे शुभारंभ

ड्रोन से छूटेगी 12.5 KG की मिसाइल और दुश्मन तबाह, जानिए कितनी ताकतवर है ULPGM-V3 Missile

जाति जनगणना न कराना मेरी गलती, जानिए राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

जब कार्यकर्ता ने PM मोदी को सबसे बड़ी समस्या बताया तो क्या बोले राहुल गांधी

अगला लेख