झारखंड में महाशिवरात्रि पर तोरणद्वार लगाने को लेकर तनाव, 2 पक्षों में पत्थरबाजी, धारा 144 लगाई, इंटरनेट बंद

Webdunia
बुधवार, 15 फ़रवरी 2023 (18:30 IST)
रांची। झारखंड के पलामू जिले के पांकी बाजार में महाशिवरात्रि पर तोरण द्वार लगाने को लेकर दो पक्षों के विवाद में जमकर पत्थरबाजी हुई जबकि इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। खबरों के मुताबिक तनाव बढ़ने के बाद इंटरनेट बंद कर दिया गया है और धारा 144 लगा दी गई है।
 
जिले के एसपी चंदन कुमार सिन्हा और उपायुक्त ए दोड्डे घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इस दौरान 3 से 4 थानों की पुलिस को मौके पर तैनात कर दी गई है। इसके साथ ही पांकी में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। एसपी ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर तोरण द्वार बनाया जा रहा था तभी विवाद हो गया और पत्थरबाजी हुई।
 
पुलिस के मुताबिक फिलहाल मामला शांत है। घटना के बाद पांकी बाजार क्षेत्र की सारी दुकान है बंद है। बाजार क्षेत्र में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल है।
 
दो गुटों के बीच बुधवार की सुबह संघर्ष होने के बाद धारा 144 लागू कर दिया गया है। इस संघर्ष में आधे दर्जन लोग घायल हुए हैं। पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा ने बताया कि संघर्ष एक तोरण द्वार में हुई तोड़फोड़ के बाद शुरू हुई। (वार्ता)  file photo  Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

रूस ने एक ही रात में यूक्रेन पर बरसाए 728 ड्रोन, 13 मिसाइलें दागी

MP में यहां रविवार को खुलेंगे स्कूल, सोमवार को रहेगी छुट्‌टी, फैसला आते ही सावन पर हो गई सियासत

नागपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, IMD का रेड अलर्ट, स्कूल कॉलेज बंद

राहुल गांधी बोले, महाराष्ट्र चुनाव में धांधली हुई, हम बिहार में ऐसा नहीं होने देंगे

भारत बनेगा विमान यात्रियों का देश, अगले 20 वर्षों में 50000 हो जाएगी या‍त्री विमानों की संख्‍या

अगला लेख