Hanuman Chalisa

मंच पर प्रस्तुति दे रही थीं, शास्त्रीय नृत्यांगना की मौत

Webdunia
रविवार, 29 जनवरी 2017 (14:29 IST)
कोच्चि। पारावुर के निकट मंदिर महोत्सव में अपने गुरु के साथ मंच पर शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दे रही 48 वर्षीय एक नृत्यांगना की मौत हो गई।
 
स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक शनिवार को दर्शक वेदक्केकरा कत्तातुरत नंबियात भद्रकाली मंदिर में भरतनाट्यम का आनंद ले रहे थे कि तभी नृत्यांगना ओमनाकुट्टन मंच पर गिर गईं। उस समय दर्शकों ने सोचा कि यह भी नृत्य का हिस्सा है।
 
खबर में यह कहा गया है कि नृत्यांगना के गुरु सीवन माल्यंकर ने ओमनाकुट्टन को अचानक संतुलन खोते हुए और गिरते हुए देखा। गुरु ने प्रस्तुति रोक दी और पर्दा खींचने का इशारा किया। ओमनाकुट्टन को पारावुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
स्थानीय टीवी चैनलों के वीडियो में नृत्यांगना को गिरते हुए दिखाया गया है। ओमनाकुट्टन शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में पिछले 25 साल से सक्रिय थीं और उन्होंने बिहार में मंच पर 400 प्रस्तुतियां दी थीं जो राष्ट्रीय साक्षरता मिशन का हिस्सा था। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार के प्रयासों का असर, 5 साल तक के बच्चों की मृत्यु दर में आई कमी

मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

1 लाख का इनामी बदमाश अहसान कपूरी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस मुठभेड़ में हुआ खत्म

महिलाओं से छेड़छाड़ की तो यमराज करेंगे इंतजार, CM योगी की दो टूक

निपुण भारत मिशन को मिलेगी नई गति, योगी सरकार जिला समन्वयकों को देगी विशेष ट्रेनिंग

अगला लेख