हिमाचल प्रदेश में बादल फटा, लापता लोगों की तलाश तेज, कुछ को बचाया गया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 26 जून 2025 (12:41 IST)
Cloud burst in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कांगड़ा और कुल्लू जिलों में बादल फटने (cloudburst ) से अचानक आई बाढ़ के बाद से लापता 10 लोगों का पता लगाने के लिए तलाश अभियान तेज कर दिया गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बुधवार शाम को भारी बारिश (heavy rains) के कारण 2 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 20 लोगों के बह जाने की आशंका है। हालांकि कुछ लापता लोगों को बचा लिया गया है।
 
कांगड़ा जिले के मनुनी खड्ड में इंदिरा प्रियदर्शिनी जलविद्युत परियोजना स्थल के पास एक श्रमिक कॉलोनी में रह रहे लगभग 15-20 श्रमिकों के खनियारा मनुनी खड्ड में जल स्तर बढ़ने के कारण बह जाने की आशंका है। वहां पर अचानक बाढ़ आने से 2 लोगों की मौत हो गई। कुल्लू जिले के रेहला बिहाल में 3 लोग अपने घरों से कीमती सामान निकालने की कोशिश करते समय बाढ़ में बह गए थे। वे अब भी लापता हैं।ALSO READ: Weather Update : असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 2 लाख से ज्‍यादा लोग प्रभावित, दिल्ली में और बढ़ेगी गर्मी
 
एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को बुलाया गया : उपायुक्त हेमराज बैरवा ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की 2 टीम और होमगार्ड की एक टीम को घटनास्थल पर तैनात किया गया है तथा बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को भी बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि जलविद्युत परियोजना स्थल पर 6 लोगों के बाढ़ में बह जाने की आशंका है जबकि 1 व्यक्ति को खुद को बचाने के लिए पास की पहाड़ी पर भागते देखा गया था। उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति का भी अभी अता-पता नहीं है।
 
उपायुक्त ने बताया कि बाकी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। उन्होंने कहा कि तलाश और बचाव अभियान प्राथमिकता है। लापता लोगों में से कुछ हिमाचल प्रदेश के नूरपुर और चंबा इलाकों से हैं तथा कुछ उत्तरप्रदेश से हैं। बाढ़ के दौरान पहाड़ी पर गए व्यक्ति को खोजने के लिए एक टीम भेजी गई है।ALSO READ: Weather Update : ओडिशा में बाढ़ का कहर, 50 से ज्यादा गांव जलमग्न, 50 हजार से अधिक लोग प्रभावित
 
शोक-संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने मनुनी खड्ड में अचानक जल प्रवाह बढ़ने के कारण बहे श्रमिकों के शोक-संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने यहां एक बयान जारी कर कहा कि संकट की इस घड़ी में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देवभूमि के नागरिकों की हरसंभव मदद के लिए तैयार है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
 
धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि परियोजना स्थल उनके गांव से एक किलोमीटर दूर है। उन्होंने कहा कि उन्हें बुधवार को सूचना मिली थी कि जल स्तर बढ़ गया है और 15-20 लोग बह गए हैं। शर्मा ने कहा कि नाले के पास मजदूरों के लिए शेड बनाना तथा मौसम की दृष्टि से असुरक्षित क्षेत्र होने पर भी उन्हें वहां नहीं ले जाना लापरवाही है तथा इसकी जांच होनी चाहिए। विधायक ने मृतकों के परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की भी मांग की।
 
अधिकारियों के अनुसार, बारिश के कारण परियोजना का काम रोक दिया गया था और श्रमिक परियोजना स्थल के पास अस्थाई शिविरों में आराम कर रहे थे, तभी मनुनी खड्ड और आसपास के नालों से बाढ़ का पानी श्रमिक कॉलोनी की ओर आया और उनमें से कई को बहा ले गया। कुल्लू जिले में सैंज के रेहला बिहाल क्षेत्र में अपने घरों से कीमती सामान निकालने की कोशिश करते समय बह गए 3 लोगों की तलाश जारी है। कुल्लू जिले के सैंज में जीवा नाला और रेहला बिहाल तथा गड़सा क्षेत्र के शिलागढ़ में बादल फटने की 3 घटनाएं हुईं। जिले में मनाली और बंजार में भी अचानक बाढ़ आ गई और वहां तलाश अभियान जारी है।(भाषा)(फोटो सौजन्य : ट्विटर)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: SCO घोषणा पत्र में नहीं था पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र, भारत ने नहीं की साइन

F-35A बनाम Su-57E: भारत की रक्षा रणनीति के लिए कौन सा स्टील्थ फाइटर है बेहतर?

जलगंगा संवर्धन अभियान से पुनर्जीवित हुई भोपाल की ‘बड़े बाग़ की बावड़ी’

आफत की बारिश: सहारनपुर में उफनती नदी, बह गई पुलिया, फंसा ट्रैक्टर

राहुल गांधी बोले, छिन गया गरीबों से सपना देखने का भी हक

अगला लेख