सिर से पैर तक लगाया मिट्टी का लैप, क्या इस CM को पहचानते हैं आप?

Webdunia
रविवार, 20 नवंबर 2022 (07:46 IST)
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृदा चिकित्सा और प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए चंपावत जिले के नवयोग ग्राम में मिट्टी स्नान किया। सिर से पैर तक मिट्टी का लेप लगाए हुए धामी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
 
धामी ने प्राकृतिक चिकित्सा और योग पर एक सम्मेलन का उद्घाटन करने के लिए शुक्रवार को टनकपुर के नवयोग ग्राम में मिट्टी स्नान किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोग भी उस समय हैरान रह गए जब उन्हें पता चला कि मिट्टी स्नान करने वाले लोगों में पुष्कर धामी भी है। 
 
धामी ने मृदा चिकित्सा के बाद कहा कि उत्तराखंड में प्राकृतिक संसाधनों की भरमार है। प्राकृतिक चिकित्सक प्रकृति आधारित उपचारों को अपनाकर मानव जीवन को रोग मुक्त बनाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देना उनकी सरकार की प्रतिबद्धता है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के परिणामस्वरूप आज पूरी दुनिया में योग को स्वस्थ जीवन की नींव के रूप में स्वीकार किया गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख