योगी समेत पांच ने किया विधान परिषद के लिए नामांकन

Webdunia
मंगलवार, 5 सितम्बर 2017 (12:27 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके दो नायबों समेत चार मंत्रिमंडलीय सहयोगियों ने मंगलवार को विधान परिषद उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया।
 
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के साथ विधानभवन पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉक्टर दिनेश शर्मा, परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह तथा वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने नामांकन के अंतिम दिन अपना-अपना पर्चा दाखिल किया।
 
चुनाव आयोग के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच का काम छह सितंबर को होगा। नाम वापसी की अंतिम तिथि आठ सितम्बर है जबकि मतदान 15 सितम्बर को होगा और उसी दिन मतगणना भी होगी।
 
योगी और मौर्य सांसद हैं जबकि दिनेश शर्मा, स्वतंत्रदेव सिंह और मोहसिन रजा इस वक्त किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। पिछली 19 मार्च को राज्य सरकार में ओहदेदार की शपथ लेने के छह माह के अंदर इन सभी का प्रदेश विधानमंडल के किसी सदन का सदस्य बनना जरूरी है। यह अवधि आगामी 19 सितम्बर को खत्म हो रही है। 
 
योगी प्रदेश के ऐसे लगातार तीसरे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने उच्च सदन की राह अख्तियार की है। इससे पहले मायावती और अखिलेश यादव भी मुख्यमंत्री बनने के बाद विधान परिषद के सदस्य बने थे।
 
उच्च सदन की जिन पांच सीटों पर चुनाव हो रहा है, उनमें से चार सपा सदस्यों बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह, सरोजिनी अग्रवाल और अशोक बाजपेयी तथा एक बसपा सदस्य ठाकुर जयवीर सिंह के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई हैं। ये सभी त्यागपत्र देने के बाद भाजपा में शामिल हो गए। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

सभी देखें

नवीनतम

शादी का झांसा देकर महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म, सैन्य अधिकारी पर FIR

नेपाल में राजशाही के समर्थन में प्रदर्शन, हिंसा भड़की, एक की मौत, काठमांडू हवाई अड्‍डा बंद

विश्व व्यवस्था में बढ़ रहा है भारत का प्रभाव, TV9 शिखर सम्मेलन में मोदी

Earthquake: 1300KM दूर बैंकॉक में कैसे मची तबाही, दुनिया के 5 देश कांपे, 50 से ज्‍यादा मौतें, क्‍या है भारत का हाल?

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

अगला लेख