दिल्ली में CNG और PNG हुई महंगी, जानिए कितने बढ़े दाम...

Webdunia
शुक्रवार, 1 अप्रैल 2022 (22:23 IST)
नई दिल्ली। प्राकृतिक गैस की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सीएनजी (CNG) की कीमत में 80 पैसे प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई। वहीं पाइप के जरिए घरों में पहुंचाई जाने वाली रसोई गैस (PNG) के दाम 5 रुपए प्रति घन मीटर बढ़े।

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) में सीएनजी की कीमत 60.01 रुपए से बढ़ाकर 60.81 रुपए प्रति किलोग्राम कर दी गई है।

आईजीएल राष्ट्रीय राजधानी में सीएनजी और पाइप वाली रसोई गैस की खुदरा बिक्री करती है। पिछले एक महीने में सीएनजी की कीमतों में यह छठी वृद्धि है और इस दौरान कुल मिलाकर दरें लगभग चार रुपए प्रति किलो बढ़ गई हैं। वैश्विक स्तर पर गैस की कीमतों में उछाल के कारण यह वृद्धि हुई है।

कंपनी ने कहा कि एक अप्रैल 2022 से घरेलू पीएनजी की कीमत में पांच रुपए प्रति मानक घन मीटर (एससीएम) की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद दिल्ली में लागू मूल्य 41.61 रुपए प्रति एससीएम (वैट सहित) होगा।गाजियाबाद और नोएडा में घरेलू पीएनजी की कीमत 5.85 रुपए बढ़ाकर 41.71 रुपए प्रति एससीएम कर दी गई है।

आईजीएल घरेलू फील्ड से प्राकृतिक गैस हासिल करती है और साथ ही आयातित एलएनजी भी खरीदती है। सरकार ने बृहस्पतिवार को स्थानीय फील्ड से उत्पादित गैस की कीमत 2.9 अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 6.10 अमेरिकी डॉलर प्रति दस लाख ब्रिटिश थर्मल इकाई कर दी थी।

उद्योग सूत्रों ने कहा कि इससे आईजीएल की लागत बढ़ गई है और कीमतों में बढ़ोतरी जरूरी हो गई थी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी के भाव 63.38 रुपए किलो होंगे, जबकि गुरुग्राम में यह 69.17 रुपए किलो पर उपलब्ध होगी।
 
सीएनजी की कीमत विभिन्न शहरों में अलग-अलग है। इसका कारण वैट (मूल्य वर्धित कर) जैसे स्थानीय करों का प्रभाव है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सोनम के भाई गोविंद के गले लगकर फूट पड़ी राजा रघुवंशी की मां उमा

सबूत देख फूट-फूटकर रोई Sonam Raghuvanshi, शिलांग SIT के सामने कबूला- हां, मैं ही...

जहां दिखें, वहीं मार दो, 51 करोड़ के इनामी अलकायदा आतंकी ने डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी

शादी, हनीमून, हत्या और प्यार के जुनून में लिपटी सोनम रघुवंशी की हेट स्टोरी, पढ़िये 360 डिग्री कहानी

IRCTC का नया तत्काल टिकट रूल, अब यात्रियों को एक दिन पहले मिलेगा कन्फर्म टिकट का अपडेट

सभी देखें

नवीनतम

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्‍टरमाइंड जीशान अख्तर गिरफ्तार

दिल्ली में 5 महीने में 134 अवैध बांग्लादेशी हुए गिरफ्तार

हेलीकॉप्टर सेवा में यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा : पुष्कर सिंह धामी

Raja Raghuvanshi Case : शिलांग कोर्ट ने सोनम और उसके 4 साथियों को 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा, जांच में सामने आए नए खुलासे

यूपीएससी ने जारी किया सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम

अगला लेख