छात्रा से दुष्कर्म कर रहा था शिक्षक, छात्रों ने वीडियो बनाकर किया वायरल

Webdunia
बुधवार, 8 जून 2022 (14:39 IST)
पटना। बिहार के समस्तीपुर में हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने गुरु-शिष्या का रिश्ते को ही कलंकित कर दिया। दरअसल, समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर में कोचिंग चलाने वाले एक शिक्षक ने वहां पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया। इसी बीच, जब वह छात्रा से दुष्कर्म कर रहा था तो कोचिंग में ही पढ़ने वाले कुछ छात्रों ने इसका वीडियो बना लिया।
 
जानकारी के मुताबिक घटना वाले दिन रोज की भांति कोचिंग क्लास रही थी। क्लास समाप्त होने के बाद शिक्षक ने छात्रा को वहीं रोक लिया। आसपास देखकर जब वह आश्वस्त हो गया कि वहां कोई नहीं है तो उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। जब वह छात्रा से दुष्कर्म कर रहा था, तभी कुछ छात्रों ने दरारों से उसका वीडियो बना लिया। बताया जा रहा है कि उसी वीडियो की छोटी-छोटी क्लिप्स इंटरनेट पर वायर कर दीं। 
 
बताया जा रहा है कि वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद शिक्षक कोचिंग बंद कर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने इस वीडियो की पुष्टि नहीं की है न ही वह इस मामले में वह खुलकर कुछ भी नहीं बोल रही है। यदि वीडियो सही पाया जाता है कि तो पुलिस आरोपी पर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करेगी। 

सम्बंधित जानकारी

अमित शाह बोले- नक्सलवाद के अभिशाप से मुक्त होगा देश, नक्सलियों से की यह अपील

भारत ने बांग्लादेश को दी चेतावनी, खुद के गिरेबान में झांक लो, बंगाल हिंसा पर ज्ञान न दे

अमेरिका ने दी भारतीय छात्रों को चेतावनी, कानून का उल्लंघन करने वालों को होगी सजा

तमिलनाडु के CM स्टालिन ने अमित शाह को दी चुनौती, जानिए किन मुद्दों पर साधा निशाना...

ये हैं दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों की नई लिस्ट, क्या कायम है अमेरिका का दबदबा? जानिए भारत का नंबर

क्या Maharashtra में BJP पर भारी पड़ेगा हिन्दी का दांव, क्या 19 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे फिर होंगे एकसाथ

Chhattisgarh: भाजपा कार्यकर्ता की कार की टक्कर से युवा कांग्रेस नेता की मौत, ह‍त्या का जताया संदेह

पृथ्वी दिवस 2025: कैसे सुधारा जा सकता है धरती के पर्यावरण को?

उद्धव ठाकरे ने चेताया, महाराष्ट्र में हिन्दी को नहीं बनाने देंगे अनिवार्य

टैरिफ में राहत से झूमे भारतीय शेयर बाजार, कैसा रहेगा अप्रैल का आखिरी हफ्ता?

अगला लेख