लक्षद्वीप का नारियल गुड़ सबसे महंगे पदार्थों में शामिल, जानिए क्‍या है भाव...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 10 फ़रवरी 2024 (18:26 IST)
Coconut jaggery of Lakshadweep included among the most expensive food items : यदि आप खूबसूरत पर्यटन स्थल लक्षद्वीप जाने की योजना बना रहे हैं तो यहां के खास व्यंजन नारियल गुड़ को चखना मत भूलिएगा, जो बेहद लजीज और स्वास्थ्यवर्धक है। विशेष तरीके से पकाए जाने और अत्यधिक मांग के कारण नारियल गुड़ का स्वाद चखना जेब पर हालांकि थोड़ा भारी पड़ता है। इसकी कीमत 1000 रुपए प्रति किलोग्राम है।
 
तिन्नाकारा द्वीप पर एक छोटा सा रेस्तरां संचालित करने वाले सैफुल्ला ने कहा, 30 लीटर नारियल के रस को पकाकर गाढ़ा करने से हमें केवल 2.5 किलोग्राम गुड़ मिल सकता है, इसलिए यह बहुत महंगा है। इसकी कीमत 1000 रुपए प्रति किलोग्राम है।
 
नारियल गुड़ के लिए ऑर्डर बुक कराना होता है : नारियल गुड़ की मांग इतनी अधिक है कि अगर किसी को यह विशेष गुड़ लेना है तो उसे पहले से इसके लिए ऑर्डर बुक कराना होता है। द्वीपवासियों का मानना है कि इस गुड़ को मधुमेह के मरीज भी खा सकते हैं और वे मिठाइयां या चाय बनाते समय इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
नारियल गुड़ को फ्रिज में नहीं रखा जाना चाहिए : द्वीपवासियों ने कहा कि यह गुड़ लंबे समय तक खराब नहीं होता और इसे फ्रिज में नहीं रखा जाना चाहिए। सैफुल्ला ने कहा, यह लक्षद्वीप का एक विशेष उत्पाद है। हम इसका खट्टापन दूर करने के लिए इसे पकाते समय समुद्र से एकत्र किए गए मूंगा पत्थरों का उपयोग करते हैं। तिन्नाकारा में करीब 15 लोग ऐसे हैं जो केवल नारियल रस निकालने और उससे गुड़ बनाने का काम करते हैं।

नारियल के रस को लगातार 4 घंटे से ज्‍यादा समय तक उबालते हैं : नारियल के रस को लगातार चार घंटे से अधिक समय तक उबालने पर नारियल गुड़ बनता है और इसका खट्टापन दूर करने के लिए इसे पकाते समय मूंगे के पत्थरों का उपयोग किया जाता है। यह लक्षद्वीपवासियों का एक विशिष्ट उत्पाद है, जिसका उपयोग वे ‘लक्षद्वीप हलवा’ और अन्य मिठाइयां बनाने के लिए करते हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan War : पाकिस्तान पर काल बनकर बरसीं ये स्वदेशी मिसाइलें, आतंक के आका को सदियों तक रहेगा भारतीय हमले का सदमा

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया संकेत, भारत ने की अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क घटाने की पेशकश

भारत और PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे Donald Trump, बोले- मैंने मदद की

कर्नल सोफिया कुरैशी के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान, जानिए रामगोपाल यादव ने क्या कहा

Donald Trump ने Apple के CEO से कहा- भारत में बंद करें iPhone बनाना, सबसे ज्यादा टैरिफ वाला देश, बेचना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

पाकिस्तान का झूठ बेनकाब, सैटेलाइट तस्वीरों ने उड़ाईं ना'पाक झूठ की धज्जियां

विवादित टिप्पणी को लेकर मप्र के उपमुख्यमंत्री ने दी सफाई, कहा- बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया

दिल्ली में 5 नाबालिग समेत 13 बांग्लादेशी गिरफ्तार, 2 साल पहले एजेंट के जरिए घुसे थे भारत में

अगला लेख