जम्मू कश्मीर में भयानक सर्दी ने तोड़े सभी रिकार्ड

सुरेश डुग्गर
सोमवार, 24 दिसंबर 2018 (19:59 IST)
श्रीनगर। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार की रात तापमान 11 साल में सबसे कम दर्ज किया गया है। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जिससे सोमवार को डल झील और रिहायशी इलाकों में जल आपूर्ति के पाइपों में पानी जम गया। श्रीनगर में दिसंबर के महीने में अब तक का सबसे कम तापमान 13 दिसंबर 1984 को शून्य से 12.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।
 
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। शहर में करीब 11 वर्ष में यह सबसे कम तापमान रहा है। 31 दिसंबर 2007 को शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।
 
शीतलहर के कारण यहां की डल झील समेत कुछ जलाशयों और जल आपूर्ति के पाइपों में पानी जम गया है। काजीगुंड में रविवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया तथा पास के कोकरनाग में यह शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में रविवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
 
अधिकारी ने बताया कि पहलगाम में रविवार रात का तापमान शून्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा तथा गुलमर्ग में यह शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि लेह में रविवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 14.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और पास के करगिल में यह शून्य से 15.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
 
कश्मीर इस वक्त ‘चिल्ले कलां’ की गिरफ्त में है। 40 दिन की इस अवधि के दौरान सबसे अधिक सर्दी महसूस की जाती है और बर्फबारी भी अधिक होती है जिससे अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में निरंतर गिरावट देखी जाती है। चिल्ले कलां 31 जनवरी को खत्म हो जाता है। हालांकि इसके बाद भी कश्मीर में शीतलहर जारी रहती है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : राजस्थान में भारी बारिश का कहर, कई नदियां उफान पर, बांधों के गेट खोले

'हिट एंड रन' केस में असमिया फिल्म अभिनेत्री गिरफ्तार, दुर्घटना में एक युवक की हुई थी मौत

हिन्दू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता, संसद में खूब गरजे अमित शाह

भारत के साथ व्यापार वार्ता से क्‍यों निराश हैं डोनाल्‍ड ट्रंप?

इंदौर में कावड़ियों को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्‍कर, 1 कावड़िए की मौत, 6 घायल

अगला लेख