Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिमाचल प्रदेश तीव्र शीत लहर की चपेट में

Advertiesment
हमें फॉलो करें हिमाचल प्रदेश तीव्र शीत लहर की चपेट में
शिमला , शनिवार, 2 दिसंबर 2017 (08:08 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश में तीव्र शीत लहर जारी है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में पारा जमाव बिन्दु से आठ और 13 डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया।
 
केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य से सात डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया। मनाली में पारा शून्य से 0.2 डिग्री नीचे रहा तो कल्प में शून्य डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शिमला और धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री, ऊना और पालमपुर में 5.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
 
निचले पर्वतों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। ऊना में अधिकतम पारा 26.4 डिग्री, शिमला में 15.6 डिग्री तथा धर्मशाला में 17.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। केलांग में अधिकतम तापमान सात डिग्री और कल्प में 13 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दाल पका सकते हैं ओबामा, मुश्किल होता है चपाती बनाना