dipawali

विवादास्पद फैसलों के बाद बॉम्बे हाई कोर्ट की अतिरिक्त न्यायाधीश की नियुक्ति की मंजूरी वापस

Webdunia
शनिवार, 30 जनवरी 2021 (15:59 IST)
नई दिल्ली। समझा जाता है कि उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने बंबई उच्च न्यायालय की अतिरिक्त न्यायाधीश, न्यायमूर्ति पुष्पा वीरेंद्र गनेडीवाला की स्थायी न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति के प्रस्ताव की मंजूरी को यौन उत्पीड़न के कुछ मामलों में उनके विवादास्पद फैसलों के बाद वापस ले लिया है। एक सूत्र ने बताया कि 'यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो)' कानून के तहत यौन हमले की उनकी व्याख्या पर हुई आलोचनाओं के बाद यह फैसला लिया गया है।
ALSO READ: उच्चतम न्यायालय को भी नकारने वाली ये शक्तियां आंदोलन खत्म नहीं होने देना चाहतीं
न्यायमूर्ति पुष्पा गनेडीवाला ने 12 वर्षीय एक लड़की के वक्षस्थल को छूने के आरोपी व्यक्ति को पिछले दिनों बरी कर दिया था और कहा था कि आरोपी ने त्वचा से त्वचा का संपर्क नहीं किया था। इससे कुछ दिन पहले उन्होंने व्यवस्था दी थी कि 5 साल की लड़की के हाथों को पकड़ना और ट्राउजर की जिप खोलना पॉक्सो कानून के तहत 'यौन अपराध' नहीं है।
 
उच्चतम न्यायालय ने अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल की इस दलील के बाद बंबई उच्च न्यायालय के आदेश पर 27 जनवरी को रोक लगा दी थी कि इस फैसले से खतरनाक नजीर बन जाएगी। प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 20 जनवरी को न्यायमूर्ति गनेडीवाला को स्थायी न्यायाधीश बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई थी।
 
इस महीने 2 अन्य फैसलों में न्यायमूर्ति गनेडीवाला ने नाबालिग बालिकाओं से बलात्कार के आरोपी 2 लोगों को बरी कर दिया था और कहा था कि पीड़िताओं की गवाही आरोपियों पर आपराधिक जवाबदेही तय करने का भरोसा पैदा नहीं करती।
न्यायमूर्ति गनेडीवाला का जन्म महाराष्ट्र में अमरावती जिले के परतवाड़ा में 2 मार्च 1969 को हुआ था।  वे अनेक बैंकों और बीमा कंपनियों के पैनल में अधिवक्ता रही थीं। उन्हें 2007 में जिला न्यायाधीश के तौर पर सीधे नियुक्त किया गया था और 13 फरवरी 2019 को बंबई उच्च न्यायालय की अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर प्रोन्नत किया गया था। उच्चतम न्यायालय के 3 सदस्यीय कॉलेजियम में प्रधान न्यायाधीश के साथ ही न्यायमूर्ति एनवी रमन और न्यायमूर्ति आरएफ नरीमन भी शामिल हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

व्लादिमीर पुतिन का डोनाल्ड ट्रंप को ऑफर, चीन भी होगा शामिल, 1 साल और बच सकती है दुनिया, जानिए क्या है संधि

25 लाख मुफ्त LPG कनेक्शन, नवरात्रि पर मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, कैसे मिलेगा, क्या हैं नियम व शर्तें

अब उत्तर प्रदेश में वाहनों पर जाति लिखवाई तो लगेगा जुर्माना, जाति को लेकर और भी बदलाव

I Love Muhammad बोर्ड विवाद क्या है, जिसे लेकर देशभर में मुस्लिम कर रहे हैं प्रदर्शन, कई जगह तोड़फोड़ और पथराव

दुनिया के ये देश भारतीयों को देते हैं सबसे ज्यादा सैलरी, अमेरिका नहीं है No.1 फिर भी क्यों है भारतीयों की पसंद

LIVE: इंदौर में बहुमंजिला इमारत ढही, हादसे में 2 की मौत, 12 का रेस्क्यू

Weather Update : दिल्ली में 2 दिन में मानसून की विदाई, हैदराबाद पानी पानी, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Operation Sindoor : पाकिस्तानी हमलों के पीड़ितों से नाना पाटेकर ने की मुलाकात, सामने आईं भावुक करने वाली तस्वीरें

देश का सबसे बड़ा डिजिटल अरेस्ट, टेरर फंडिंग का डर दिखाकर पूर्व बैंकर से लूटे 23 करोड़ रुपए

Tariff और H1-B वीजा विवाद के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो से मिले एस जयशंकर, जानिए क्या हुई बात

अगला लेख