Publish Date: Sat, 24 Jul 2021 (19:09 IST)
Updated Date: Sat, 24 Jul 2021 (19:12 IST)
रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां अजीतपुर बायपास पर डीसीएम और कार की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि इससे कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।
घटना के बाद कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया।