Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

5% लोगों की वजह से मुंबई में लग सकता टोटल Lockdown

हमें फॉलो करें 5% लोगों की वजह से मुंबई में लग सकता टोटल Lockdown
, शनिवार, 17 अप्रैल 2021 (13:17 IST)
मुंबई। कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों के बीच बृहन्मुंबई महानगरपालिका की महापौर किशोरी पेडणेकर ने कहा कि शहर के 5 फीसदी 'लापरवाह' लोगों की वजह से महानगर में संपूर्ण लॉकडाउन (Lockdown) लगाया जा सकता है। 
 
किशोरी पेडणेकर ने कहा कि मुंबई के 95 फीसदी लोग कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन कर रहे हैं, लेकिन 5 फीसदी लोग जो लापरवाही कर रहे हैं, उनकी वजह से समस्या पैदा हो रही है। ऐसे लोगों की वजह से दूसरों को भी तकलीफ हो रही है। ऐसे में मुझे लगता है कि शहर के ताजा हालात को देखते हुए वर्तमान परिस्थितियों में संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जाना चाहिए। 
उल्लेखनीय है कि अकेले मुंबई में शुक्रवार को 8 हजार 839 नए मामले सामने आए थे, जबकि 53 लोगों की मौत हो गई थी। मुंबई में 5 लाख 60 हजार से ज्यादा लोग अभी तक संक्रमित हो चुके हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जज्बे को सलाम: चार साल का बेटा और पत्नी कोरोना पॉजिटिव फिर भी ड्यूटी पर डटे टीआई चंद्रकांत पटेल