बड़ी खबर! पांच हजार कम्प्यूटर शिक्षकों की भर्ती करेगा हरियाणा

Webdunia
रविवार, 17 सितम्बर 2017 (08:20 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को कहा कि राज्य में कम्प्यूटर शिक्षा का स्तर ऊंचा करने के लिए अगले वर्ष पांच हजार कम्प्यूटर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी तथा कम्प्यूटर शिक्षा को नियमित पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
 
खट्टर ने सोनीपत में अशोका विश्वविद्यालय में 'हरियाणा कैसे बनेगा उच्च शिक्षा का पॉवरहाउस' विषय पर आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी के समापन अवसर पर अपने सम्बोधन में यह बात कही।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। इस कड़ी में एक ही दिन में 21 नए कॉलेजों की शुरूआत कर सरकार ने हर 20 किलोमीटर पर कॉलेज की सौगात राज्य के विद्यार्थियों को दी है। सरकार ने 27 ऐसे नए स्थान चिह्नित किए हैं जहां जल्द ही नए कॉलेज खोले जाएंगे।
 
उन्होंने शिक्षा को समाज का दर्पण बताते हुए कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति का पैमाना होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का स्तर उठाने के लिये संगोष्ठि में दिए गए सुझावों पर सरकार अवश्य ही विचार करेगी। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख