Hanuman Chalisa

कांग्रेस ने होर्डिंग लगा मोदी से पूछे 10 सवाल

Webdunia
रविवार, 28 मई 2017 (16:06 IST)
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के 3 साल पूरे होने पर कानपुर की कांग्रेस कमेटी ने रविवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग लगवाए हैं जिसमें कहा गया है, 'मोदी सरकार, तीन साल बेमिसाल, जनता पूछ रही सवाल'।
 
कांग्रेस शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि भाजपा ने सरकार गठन से पहले जनता से कई वादे किए थे, 3 साल बीत गए लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया बल्कि जनता को लच्छेदार बातों और जुमलों में उलझाया जा रहा है। 
 
उन्होंने बताया कि होर्डिंग के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने जनता की तरफ से मोदी सरकार से 10 सवाल पूछे है। ये सवाल हैं- 15 लाख रुपए खाते में कब आएंगे, स्मार्ट सिटी कहां पर बनी जगह बताएं, विदेश से कालाधन कब आएगा, एटीएम से रुपए कब निकलेंगे, कश्मीर में धारा 370 कब हटेगी, पाकिस्तान को उसकी भाषा में जवाब कब मिलेगा, विजय माल्या, ललित मोदी और दाऊद कब भारत लाए जाएंगे, नोटबंदी के फायदे क्या हुए, हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार का वादा कब पूरा होगा और उत्तरप्रदेश कब अपराधमुक्त होगा?
 
अग्निहोत्री ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से ऐसे 3 होर्डिंग शहर में कोतवाली के सामने, जीपीओ के सामने तथा फूलबाग चौराहे पर लगाए गए थे लेकिन फूलबाग चौराहे पर लगे होर्डिंग को भाजपा नेताओं ने हटवा दिया। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

CM मोहन यादव की समीक्षा बैठक, स्वतंत्रता दिवस पर उपलब्धियां बताएंगे प्रभारी मंत्री

UCC पर आगे बढ़ी मोहन यादव सरकार, कमेटी ने आम नागरिकों, धर्मगुरुओं और राजनीतिक दलों से मांगी राय

कांग्रेस ने चिंटू चौकसे को इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष पद हटाया, सोनिला मिमरोट को मिली जिम्मेदारी

WhatsApp के नए प्रमुख बने CRED के संस्थापक कुणाल शाह, Meta ने किया बड़ा नेतृत्व परिवर्तन

निपुण भारत मिशन को रफ्तार देने में जुटी योगी सरकार, मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का दूसरा चरण शुरू

अगला लेख