दिल्ली में कांग्रेस को जीत की उम्मीद

Webdunia
रविवार, 23 अप्रैल 2017 (20:08 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस को उम्मीद है कि मतदाता शासन प्रशासन में उसके पुराने कामों को याद करते हुए निगम  चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि दिल्ली के लोग आज कांग्रेस के बेहतर प्रशासन को अब याद करते हैं।
 
राजौरी गार्डन में निगम चुनाव के लिए बेटी आरुषि के साथ मतदान करने के बाद माकन ने उम्मीद जताई कि दिल्ली के  मतदाता कांग्रेस के पुराने ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ को याद करते हुए चुनाव में जीत सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम  में भाजपा और दिल्ली सरकार में आम आदमी पार्टी के कुशासन से लोग बुरी तरह से परेशान हैं इसलिए निगम चुनाव में बेहतर  प्रशासन ही मुख्य मुद्दा है। कांग्रेस के शासनकाल में बेहतर प्रशासन को देखते हुए माकन ने चुनाव में पार्टी की जीत के प्रति  विश्वास व्यक्त किया।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा और आप के बीच जुबानी जंग से जनता आजिज आ चुकी है। दोनों पार्टियां अपनी प्रशासनिक विफलता  को छुपाने के लिए आरोप प्रत्यारोप की जुबानी जंग में जनता को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं। माकन ने कहा कि नगर  निगम को भाजपा के 10 साल के शासनकाल में बदहाली के कगार पर पहुंचाने की हकीकत जनता के संज्ञान में है।
 
उन्होंने कहा कि अब जनता को तय करना है कि उसे कांग्रेस का बेहतर प्रशासन चाहिए या आप और भाजपा की ‘तू तू मैं  मैं’ को जिताना है। इस बीच निजामुद्दीन में मतदान करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भी मतदाताओं से कांग्रेस  की पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में हुए विकासकार्यों को ध्यान में रखते हुए मतदान करने की अपील की। दीक्षित ने निगम  चुनाव में कांग्रेस की मजबूत स्थिति का भरोसा जताते हुए मतदाताओं से अपील की कि वे जब वोट देने जाएं तो दिल्ली में  कांग्रेस सरकार के कार्यों को ध्यान में रख कर वोट दें।
 
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि कांग्रेस अपनी खोई जमीन वापस पाने जा रही है। दीक्षित ने कहा कि निगम चुनाव के परिणाम को दिल्ली में केजरीवाल सरकार के अब तक के प्रदर्शन पर जनता की राय मानने की बजाय इसे भाजपा के दस साल के शासन पर जनमत माना जाना चाहिए। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

Rajasthan में सोलर प्लांट की आड़ में खेजड़ी वृक्ष की बलि, एक और अमृता बिश्नोई की तलाश

पश्चिम बंगाल के कैंप में आपस में भिड़े BSF के 2 जवान, सीनियर की गोली मारकर हत्या

Bridge Collapse : पुणे के तलेगांव में बड़ा हादसा, Indrayani River पर बना पुल टूटा, 15-20 लोगों के बहने की आशंका, 5 की मौत

BJP सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय ICU में भर्ती, हालत गंभीर

LIVE: पुणे में बड़ा हादसा, इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा, 15-20 लोगों के बहने की खबर

अगला लेख