हरियाणा में कांग्रेस का हाथ थाम सकती है बसपा, शैलजा ने की मायावती से मुलाकात

Webdunia
सोमवार, 9 सितम्बर 2019 (14:46 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा में कांग्रेस व बसपा के एकसाथ चुनाव लड़े जाने की संभावना है। इस सिलसिले में दोनों दलों के बीच बातचीत जारी है। इसी को लेकर नवनियुक्त अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने मायावती से बातचीत की है। भूपिंदर सिंह हुड्डा ने भी मायावती से मुलाकात की थी।
ALSO READ: बेरोजगारी और विकास पर मायावती ने कसा तंज, ट्वीट कर कही यह बात...
खबर है कि हरियाणा चुनाव में कांग्रेस और बसपा साथ चुनाव लड़कर भाजपा को चुनौती देने की तैयारी में हैं और दोनों दलों ने इस बारे में चर्चा भी शुरू कर दी है। नवनियुक्त अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने बसपा प्रमुख मायावती से इस सिलसिले में मुलाकात की। इसके साथ ही मायावती से कांग्रेस प्रचार समिति के प्रमुख भूपिंदर सिंह हुड्डा भी मिले हैं।
 
हरियाणा में बसपा का दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) से गठबंधन था। लेकिन कुछ ही दिन पहले मायावती ने अपना गठबंधन जेजेपी से खत्म कर 6 सितंबर को ट्विटर पर इसका ऐलान किया था।
 
मायावती ने आम चुनाव से पहले ओमप्रकाश चौटाला की पार्टी आईएनएलडी से गठबंधन किया था लेकिन इससे पहले ही उन्होंने उनकी पार्टी से गठबंधन तोड़कर भाजपा से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले राजकुमार सैनी से हाथ मिला लिया। पर चुनावी सफलता नहीं मिलने पर यह गठबंधन भी लंबा नहीं चल सका।
 
कांग्रेस ने अशोक तंवर की जगह कुमारी शैलजा को प्रदेश की कमान सौंपकर दलित वोट साधने की जुगत बैठाई है। बाबा राम रहीम के खिलाफ खट्टर सरकार के फैसले को लेकर कांग्रेस की कोशिश है कि वह मायावती को अपने साथ ले ले और दलित वोट बैंक को साध ले।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

सस्ते Realme P3 Pro 5G और Realme P3x 5G हुए लॉन्च, जानिए फीचर्स

लद्दाख में दुर्घटना में 2 JCO की गई जान, सेना ने दी श्रद्धांजलि

Ukraine को उसकी ही शांति वार्ता में नहीं बुलाया, इतिहास में ऐसे ढेरों उदाहरण, परिणाम विनाशकारी

FASTag के नए नियम नहीं जाने तो होगा नुकसान, जरूरी खबर

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

अगला लेख