Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार गिराने की साजिश, 3 लोग गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Jharkhand government
, शनिवार, 24 जुलाई 2021 (21:49 IST)
रांची। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को गिराने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में साजिश रचे जाने को लेकर छापेमारी कर रांची के बड़े होटलों से 3 लोगों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की है।

खबरों के मुताबिक, झारखंड की मौजूदा सरकार के खिलाफ कुछ लोग साजिश रच रहे थे, इसी सूचना पर पुलिस टीम ने कुछ बड़े होटलों में छापेमारी की।गिरफ्तार तीनों लोग झारखंड के एक दर्जन विधायकों से संपर्क में थे, इसलिए इस पूरे मामले को विधायकों की खरीद-फरोख्त से जोड़कर देखा जा रहा है।

पुलिस ने इन लोगों से भारी मात्रा में पैसा भी बरामद किया है। पुलिस ने मौके से कई कागजात व सीसीटीवी फुटेज जब्त किए हैं। राज्य की हेमंत सरकार को अल्पमत में लाकर गिराने की योजना थी। पुलिस सारी जानकारी जुटा रही है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्‍ली : सोमवार से खुलेंगे थिएटर, शादी में 100 लोगों की अनुमति