Maharashtra : जन्‍मदिन पर मंत्री बोले उपद्रवियों की हडि्डयां तोड़ दो, वीडियो आया सामने

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 4 जनवरी 2024 (17:43 IST)
Controversial statement of minister Abdul Sattar : महाराष्ट्र सरकार के मंत्री अब्दुल सत्तार का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने जन्मदिन के मौके पर आयोजित डांस शो में उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस से लाठीचार्ज करने और उनकी हडि्डयां तोड़ने के लिए कहते सुने जा सकते हैं। वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष ने सत्तार की भाषा को लेकर उन पर निशाना साधा है।
 
घटना बुधवार रात को सिल्लोड कस्बे की है जब मशहूर नृत्य कलाकार गौतमी पाटिल प्रस्तुति दे रही थीं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के नेता सत्तार छत्रपति संभाजीनगर की सिल्लोड विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह राज्य सरकार में अल्पसंख्यक विकास मंत्री हैं।
 
वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष ने सत्तार की भाषा को लेकर उन पर निशाना साधा है। वीडियो में सत्तार को मंच से माइक से पुलिस को निर्देश देते देखा जा सकता है। वीडियो क्लिप में पुलिस को कुछ दर्शकों पर हल्का लाठीचार्ज करते हुए भी देखा जा सकता है।
 
पाटिल अपनी लावणी नृत्य प्रस्तुतियों के लिए महाराष्ट्र के युवाओं में मशहूर हैं। सत्तार के जन्मदिन पर सिल्लोड में उनकी प्रस्तुति आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक आए थे और हंगामे की स्थिति बन गई थी।
ALSO READ: संजय राउत का दावा, महाराष्ट्र की 48 में से 23 लोकसभा सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
वीडियो में शुरू में सत्तार को लोगों से बैठने की अपील करते देखा जा सकता है और बाद में हालात काबू में नहीं आने पर उन्होंने पुलिस को लाठियों का इस्तेमाल करने को कहा। वीडियो में वह कहते सुने जा सकते हैं, जो तमाशा कर रहे हैं, उन्हें कुत्तों की तरह पीटो। पीछे ले जाकर (कार्यक्रम स्थल) लोगों पर लाठी चलाओ। इतना पीटो कि उनकी हडि्डयां टूट जाएं।
 
महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) से जुड़े अंबादास दानवे ने सत्तार की भाषा को लेकर उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल सत्तार ने किया, वह उनकी संस्कृति से मेल खाता है और राज्य की सत्ता में बैठे शिंदे गुट तथा भाजपा ने भी इसे स्वीकार कर लिया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई में 2 परिवारों के बीच झड़प में 3 लोगों की मौत, 4 घायल

सैन्य भर्ती केंद्र पर आत्मघाती हमला, 13 लोगों की मौत

Operation Sindoor पर अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का विवादित पोस्ट, दिल्ली से गिरफ्तार

Jyoti Malhotra : क्या पहलगाम हमले से जुड़े हैं ज्योति मल्होत्रा के तार, 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, होगा पाकिस्तान की साजिश का खुलासा

दुनियाभर में झूठ परोसेगा Pakistan, विदेशों में जाएगा PAK का प्रतिनिधिमंडल, बिलावल भुट्टो करेंगे नेतृत्व

अगला लेख