दिलीप घोष की ममता पर टिप्पणी को लेकर विवाद, टीएमसी ने की गिरफ्तारी की मांग

Webdunia
गुरुवार, 7 जुलाई 2022 (09:15 IST)
कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने नाराज़गी जताई है और पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को उनकी गिरफ्तारी की मांग की।
 
घोष ने 'इंडिया टुडे ईस्ट कॉनक्लेव' में एक सत्र के दौरान पिछले राज्य विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के 'बांग्लार मेये' (बंगाल की बेटी) अभियान और बाद में गोवा के चुनाव में तटीय राज्य से अपना संबंध बताने के संदर्भ में मुख्यमंत्री के खिलाफ कुछ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां कर दीं।
 
डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी ने पूर्व प्रदेश भाजपा प्रमुख की टिप्पणी पर हैरानी जताते हुए ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से घोष को गिरफ्तार कराने की मांग की और भाजपा से पूछा कि क्या पार्टी के नेता देश की एकमात्र मौजूदा महिला मुख्यमंत्री के बारे में इस तरह बात करते हैं?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिल्ली के 20 स्कूलों में बम की धमकी, दहशत में छात्र

अमेरिका ने TRF को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किया, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, पुलिस जुटी जांच में

Weather Update: राजस्थान से बिहार तक भारी बारिश, इन राज्यों में IMD का अलर्ट

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के घर ED की रेड, शराब घोटाले में कार्रवाई

अगला लेख