अहमदनगर जिले में बढ़े Corona केस, 61 गांवों में सख्त पाबंदियां

Webdunia
सोमवार, 4 अक्टूबर 2021 (20:14 IST)
पुणे। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के 61 गांवों में कोरोनावायरस (Coronavirus) के संक्रमितों की संख्या 10 से अधिक होने के आलोक में इन सभी गांवों में सोमवार से लॉकडाउन (Lockdown) की तरह की सख्त पाबंदी लगाई गई है। यह पाबंदी 13 अक्टूबर तक जारी रहेगी। जिले के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
 
अहमदनगर के कलेक्टर राजेंद्र भोंसले ने कहा कि ये गांव अकोले, करजत, कोपरगांव, नेवासा, पारनर, पथार्डी, रहाटा, संगमनेर, शेवगांव, श्रीगोंडा और श्रीरामपुर तहसील में हैं।
 
भोंसले ने एक आदेश में कहा कि जिले में 500 से 800 मामले रोज आ रहे हैं और संक्रमण दर यहां 5 फीसदी है। इसलिए जिन गांवों में 10 से अधिक उपचाराधीन मामले हैं, वहां एहतियाती कदम उठाने के निर्देश जारी किए गए हैं। चूंकि, प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन नहीं किया जा रहा है, हमने 11 तहसील के 61 गांवों में सख्त प्रतिबंध लगा दिए हैं। 
 
आदेश के अनुसार सभी दुकानें, चार से 13 अक्टूबर तक बंद रहेंगी। हालांकि, आवश्यक वस्तुओं जैसे मेडिकल स्टोर, क्लिनिक और जांच घरों आदि पर ये पाबंदियां लागू नहीं होंगी। इसके अलावा इन गांवों में 5 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इन गांवों में प्रवेश और निकास पर भी रोक लगा दी गई है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख