भ्रष्टाचार के आरोपों में भाजपा पार्षद गिरफ्तार

Webdunia
बुधवार, 9 नवंबर 2016 (17:34 IST)
कोटा (राजस्थान)। भाजपा की एक स्थानीय पार्षद और उसके पति को भ्रष्टाचार के आरोपों में बुधवार को यहां उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया।
 
स्थानीय नगर पालिका बोर्ड की अध्यक्ष पिंकी साहू के पति जितेन्द्र साहू को घूस लेने के आरोप में बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ घंटों के बाद इस पूरे मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में पिंकी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। 
 
बरन के सर्कल इंचार्ज (सीआई) एसीबी नीरज गुप्ता ने बताया कि भूमि रूपांतरण के लिए आवेदन करने वाले राजमल सोनी से साहू (29) ने 15 लाख रुपए की घूस मांगी थी। सोनी एक आवासीय कॉलोनी बनाने की योजना बना रहा था। इस पूरे मामले में उसकी भूमिका काफी संदिग्ध रही, क्योंकि उसने सोनी को अपने पति से मिलने की सलाह दी थी।
 
उन्होंने बताया कि पिंकी ने सोनी से कहा था कि उसके पति उसका पूरा काम देखते हैं। पिंकी की संदिग्ध संलिप्तता को लेकर एक जांच की जा रही है। 1-1 लाख की किस्त में साहू पहले ही 2 लाख रुपए ले चुका था और वह शेष राशि लेते समय पकड़ा गया।
 
गुप्ता ने बताया कि सोनी ने 2 महीने पहले एसीबी को बताया था। बुधवार को आखिरकार जाल बिछाया गया। आरोपी जिस समय घूस ले रहा था उस समय उसे रंगेहाथों पकड़ लिया गया। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Raja Raghuvanshi murder : क्या राज की दादी को पता थे सोनम के राज, सदमे में हुई मौत, पोते को बताया था निर्दोष

जनगणना कैसे की जाती है और क्या है census का महत्व? संपूर्ण जानकारी

New FASTag Annual Pass Details : 3000 रुपए का नया FASTag, 200 ट्रिप, 7,000 की होगी बचत, 15 अगस्त से शुरुआत, नितिन गडकरी ने दी जानकारी

भारत के किस राज्य में कितनी है मुसलमानों की हिस्सेदारी, जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम मुस्लिम आबादी वाले राज्य

SIM Card के लिए सरकार ने बनाए नए Rules, KYC में पड़ेगी इन दस्तावेजों की जरूरत

सभी देखें

नवीनतम

UP : श्रावस्ती में अवैध मदरसे ध्वस्त, अतिक्रमण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

केंद्र सरकार को मनरेगा के लिए लंबित धनराशि जारी करनी चाहिए : ममता बनर्जी

Donald Trump ने फिर अलापा सीजफायर वाला राग, बोले- पाकिस्तान से प्यार, मोदी को लेकर कह दी बड़ी बात

मतदाताओं को अब 15 दिनों के भीतर मिलेंगे पहचान पत्र

भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्‍वदेशी युद्धपोत 'अर्नाला', दुश्मन की पनडुब्बियों के लिए बनेगा चुनौती

अगला लेख