Joshimath: जोशीमठ के 863 भवनों में खिलीं दरारें, खतरनाक घरों को गिराने का काम बर्फबारी के चलते हुआ बाधित

एन. पांडेय
शनिवार, 21 जनवरी 2023 (09:13 IST)
जोशीमठ। उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन सचिव ने जोशीमठ में शुक्रवार को जानकारी दी कि जोशीमठ में पानी का डिस्चार्ज 250 एलपीएम हो गया है। अब तक जोशीमठ के 863 भवनों में दरारें मिल चुकी हैं। भवनों का सर्वेक्षण का कार्य अभी जारी है। शुक्रवार को गांधीनगर में 1, सिंह धार में 2, मनोहर बाग में 5, सुनील में 7 क्षेत्र/वार्ड असुरक्षित घोषित किए गए हैं।
 
कुल 181 भवन असुरक्षित क्षेत्र में स्थित हैं। 269 परिवार सुरक्षा के दृष्टिगत अस्थायी रूप से विस्थापित किए गए हैं। विस्थापित परिवार के सदस्यों की संख्या 900 है। जोशीमठ के नगर पालिका क्षेत्र में 18 प्रसूता महिलाएं है, जो वर्तमान में राहत शिविरों में नहीं हैं। ये प्रसूता महिलाएं स्वयं के आवासों में रह रही हैं जिनका निरंतर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। राहत शिविरों में 10 वर्ष से कम आयु के 81 बच्चे हैं जिनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।
 
भवनों का ध्वस्तीकरण तेजी से जारी : शुक्रवार को जोशीमठ में बर्फबारी होने से पूर्व जोशीमठ में असुरक्षित भवनों को चिह्नित करने के साथ ही खतरा बने भवनों का ध्वस्तीकरण भी तेजी से चल रहा था। लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस को अब जेसीबी से ध्वस्त किया जा रहा था। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम सुरक्षा व्यवस्था का अच्छी तरह आकलन करने के बाद उठाया गया।
 
नगर के सबसे ऊपरी हिस्से में स्थित मनोहर बाग क्षेत्र में भी भूधंसाव और दरारों के कारण खतरनाक हो चुके 2 भवनों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू हो रही है। इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी किया गया था। मनोहर बाग भूधंसाव से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से है।
 
27 भवनों पर लगाया लाल निशान : यहां 27 भवनों पर लाल निशान लगाया जा चुका है। इन भवनों में दरारों की संख्या और चौड़ाई बढ़ रही है। इसके अलावा नगर में 2 होटलों मलारी इन व माउंट व्यू और जेपी कॉलोनी के 14 भवनों को तोड़ने की प्रक्रिया जो पिछले दिनों से गतिमान है, पर भी ब्रेक लगा है।
 
होटल स्नो क्रेस्ट और कॉमेट लॉज असुरक्षित घोषित: सिंहधार वार्ड में एक-दूसरे की तरफ झुक रहे होटल स्नो क्रेस्ट और कॉमेट लॉज को भी असुरक्षित घोषित कर उन पर लाल निशान लगा दिए गए हैं। होटलों का झुकना लगातार जारी है। इनमें दरारों की संख्या और चौड़ाई भी बढ़ रही है। इसको देखते हुए होटलों को खाली करा दिया गया है। जल्द ही प्रशासन इनके ध्वस्तीकरण का निर्णय ले सकता है।
 
14 भवन असुरक्षित घोषित : जोशीमठ के सबसे निचले इलाके मारवाड़ी में स्थित जेपी कॉलोनी में भी 14 भवन असुरक्षित घोषित कर सीबीआरआई वैज्ञानिकों की देखरेख में तोड़ने की प्रक्रिया में भी खलल पैदा हुआ है। यह कार्य जेपी कंपनी स्वयं अपने इंजीनियरों और श्रमिकों से करा रही थी।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

उपराष्ट्रपति धनखड़ चाहते थे सरकार और विपक्ष मिलकर काम करें : कपिल सिब्बल

Voter List को लेकर राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को किया आगाह, बोले- महाराष्ट्र की तरह मप्र में भी हो सकती है मतदाता सूची में छेड़छाड़

Jagdeep Dhankhar Resigns : जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से अचानक क्‍यों दिया इस्‍तीफा, सिर्फ खराब स्वास्थ्य या वजह कुछ और

मानसून की तबाही, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत, स्कूल बंद

mumbai train blasts : 2006 मुंबई ट्रेन सीरियल ब्लास्ट केस में सभी 12 आरोपी बरी, पीड़ितों ने कहा- न्याय की हत्या कर दी गई

अगला लेख