Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी लेने पर विवाद, मारपीट का लगा आरोप

Advertiesment
हमें फॉलो करें पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी लेने पर विवाद, मारपीट का लगा आरोप
, गुरुवार, 16 फ़रवरी 2023 (19:16 IST)
मुंबई। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें शॉ एक लड़की से डंडा छीनते नजर आ रहे हैं। उस लड़की का साथी शॉ का वीडियो बनाते दिख रहा है। लड़की और उसके साथी ने आरोप लगाया है कि शॉ और उनके दोस्तों ने डांस क्लब में उनके साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मुंबई का है। 
 
खबरों के मुताबिक पुलिस ने एक लड़की को गिरफ्‍तार भी किया है। वायरल वीडियो में लड़की, उसका साथी, पृथ्वी शॉ और कुछ पुलिसवाले नजर आ रहे हैं। खबरों के मुताबिक सेल्फी लेने से मना करने पर यह पूरा विवाद हुआ। शॉ किसी से फोन पर बात करते दिख रहे हैं। 
लड़की और उसके साथी का कहना है कि वे भी पार्टी करने ही गए थे, लेकिन शॉ के दोस्तों ने उनके साथ क्लब में मारपीट की। लड़के ने कहा कि वे शॉ के साथ सेल्फी लेने और वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था, तभी शॉ ने उसका फोन छीनकर फेंक दिया और उसे धक्का दे दिया। ओशिवारा पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इनमें से 2 नामजद और 6 अज्ञात हैं। एजेंसियां

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली पुलिस की भूमिका पर अमित शाह ने दिया यह बयान...